Yellow Fever Vaccine : ‘एमवाय’ में भी जल्द ‘येलो फ़ीवर’ का टीका लगने की सुविधा!

43 अफ़्रीकी देशों का वीजा इस टीके के सर्टिफिकेट के बिना जारी है होता!

419

Yellow Fever Vaccine : ‘एमवाय’ में भी जल्द ‘येलो फ़ीवर’ का टीका लगने की सुविधा!

Indore : एमवाय अस्पताल में अब येलो फ़ीवर का टीका (वैक्सीन) लगने की सुविधा मिलने वाली है। इससे विदेश यात्रा पर जाने वालों को आसानी होगी। अस्पताल में जल्द ही अब येलो फीवर का टीका लगाई जाएगी। इसके लिए यात्रियों को भोपाल या फिर अन्य प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा। यह टीका इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि ऐसे देशों में येलो फीवर का काफी प्रकोप है। इन देशों की यात्रा करते वक्त यात्रियों को इंफेक्शन हो सकता है।

WhatsApp Image 2023 10 30 at 10.33.07

अफ्रीका, केनिया, इजिप्ट, अल्जीरिया, घाना, नाइजीरिया, इथोपिया, सूडान, लीबिया और युगांडा सहित करीब 43 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर जाने से पहले येलो फीवर का टीका लगवाना जरूरी होता है।

वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही इन देशों की यात्रा का वीजा मिलता है। इंदौर से जाने वाले यात्रियों को हमेशा इसे लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि, जहां भी वैक्सीन लगती है, वहां पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। साथ ही आने-जाने में भी पैसे और समय की बर्बादी होती है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी प्रदेश में भोपाल स्थित एआईआईएम में हर बुधवार को यह वैक्सीन लगाई जाती है। हम जल्द ही एमवाय अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू कर देंगे। वैक्सीन की दर अभी निर्धारित नहीं की गई है। साथ ही इसलिए लिए एक अलग टीम भी मौजूद रहेगी।

इसलिए अनिवार्य है यह वैक्सीन

एक खास प्रजाति के मच्छर से येलो फीवर यानि पित्त ज्वर फैलता है। रोग के नाम में येलो शब्द पीलिया की ओर संकेत करता है जो कुछ रोगियों को प्रभावित करता है। बुखार, सिर दर्द, मुंह, नाक, कान, और पेट में रक्त स्राव, उलटी, मितली, जी मचलाना, लिवर और किडनी से सम्बंधित कार्य प्रणाली का ठप पड़ना, पेट में दर्द, पीलिया इसके लक्षण है। इसलिए भारत से विदेश जा रहे हैं लोगों को वैक्सीनेशन ज़रूर लगवाना जरूरी होता है।