युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित

1000 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा की

550

*रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट*

नई दिल्ली/रतलाम :शहर के उद्योगपति वरुण पोरवाल को कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजित समारोह में औद्योगिक सामाजिक जवाबदारी विषय पर ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह उपाधि उन्हें मानव अधिकार सुरक्षा आयोग व मानव संसाधन मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में प्रदान की गई।

उपाधि समारोह में समाज सेविका मेधा पाटकर,पूर्व मुख्यमंत्री गोवा फ्रांसिस्को सरधिना,मानव सुरक्षा आयोग के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अभिनव होता,अंतर्राष्ट्रीय सचिव मैक्सिम सेंगियवा आदि उपस्थित थे।

पोरवाल द्वारा मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश सचिव उद्योग के पद पर रहते हुए आयुष महोत्सव के तहत प्रदेश भर में 50000 से अधिक औद्योगिक कर्मचारियों के टीकाकरण में सहयोग प्रदान किया गया।

राज्य शासन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में प्रदेश के 1000 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा की। साथ ही औद्योगिक कर्मचारियों के अफॉर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधित नीति में भी कार्य किया गया है l पोरवाल इंडो अमेरिकन बिजनेस चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से दो बार उद्योगपतियों का डेलिगेशन अमेरिका ले जा चुके है एवं उनके द्वारा अमेरिका की तर्ज पर बंद पड़े कारखानों को पुनःजीवित करने हेतु राज्य शासन को औद्योगिक पॉलिसी भी प्रेषित की गई। उन्हें अमेरिका में सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।

उनके द्वारा राज्य सरकार को पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के विकास हेतु पॉलिसी भी प्रेषित की जाएगी जिससे कि पुराने औद्योगिक क्षेत्रों का विकास हो सके एवं उनमें विश्व स्तर की सुविधाएं प्राप्त हो सके।                                                                            IMG 20211201 WA0090

ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर पोरवाल को प्रदेश व देश की कई प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं ने बधाई संदेश भेजें जिसमें कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज,मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, फोरम फॉर ऑल एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश,फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज,इंडो अमेरिकन बिजनेस चेंबर ऑफ एस एम ई, इंडो लेटिनअमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ कॉमर्स ,ग्लोबल फोरम फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट,कन्फेडरेशनऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स आदि प्रमुख औद्योगिक संस्थाएं शामिल है। उद्योगपति पोरवाल ने मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर हासिल किया है एवं वे रतलाम के प्रतिष्ठित वरदीचंद पोरवाल परिवार से ताल्लुक रखते हैं।