युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया 27 को दिखाएंगे ताकत,करेंगे पदभार ग्रहण, अगले दिन प्रदेश कार्यकारिणी की होगी बैठक

278

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया 27 को दिखाएंगे ताकत,करेंगे पदभार ग्रहण, अगले दिन प्रदेश कार्यकारिणी की होगी बैठक

भोपाल : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के 15 दिन बाद यश घनघोरिया पदभार लेंगे। इस दौरान भोपाल में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी दिखाई दे सकता है। यश घनघोरिया के पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रदेश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी भोपाल बुलाया गया है। उनके पदभार ग्रहण के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रह सकते हैं।

 युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद 12 नवंबर को यश घनघोरिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वे 27 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चार्ज लेंगे। इसी दिन उन्होंने युवा कांग्रेस की प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के चुने गए पदाधिकारियों को भोपाल बुलाया है। अगले दिन 28 नवंबर को यश घनघोरिया अपनी कार्यकारिणी की पहली बैठक लेंगे।