Zoo Will Remain Open : राखी और 15 अगस्त को भी चिड़ियाघर खुलेगा

2239

Indore : सामान्य दिनों में छुट्टी के दिन चिड़ियाघर बंद रखा जाता है। लेकिन, इस बार 15 अगस्त को दर्शक चिड़ियाघर का लुत्फ उठा सकेंगे। इस बार 11 अगस्त को राखी, 14 को रविवार तथा 15 अगस्त सोमवार को शासकीय अवकाश है। लेकिन, चिड़ियाघर खुला रहेगा।
साप्ताहिक अवकाश रविवार को यहां आम दिनों की अपेक्षा अधिक मात्रा में दर्शक पहुंचते हैं। परिवार के साथ वन्य प्राणी देखने वालों की भी रविवार को भीड़ रहती है। 14 और 15 अगस्त को लगातार दो दिन अवकाश होने से दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इन तीन दिनों में लोगों का पर्यटन स्थलों के साथ चिड़ियाघर में सैर सपाटा बढ़ जाता है।

जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त को हर साल चिड़ियाघर में 20 से 30 हजार दर्शक पहुंचते हैं। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के मुताबिक, 15 अगस्त को अवकाश के दिन भी चिड़ियाघर आम दिनों की तरह खुला रहेगा। यहां उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाने के साथ ही सभी गेटों से प्रवेश व निर्गम की व्यवस्था रहेगी। टिकट खिड़की पर भीड़ नहीं उमड़े, इसलिए भी योजना पर काम चल रहा है।