42 Took Membership of BJP : अक्षय बम समेत 42 ने मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ली!

झारखंड से मुख्यमंत्री इंदौर आए और भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए

682

42 Took Membership of BJP : अक्षय बम समेत 42 ने मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ली!

Indore : झारखंड से इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार रात कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। मुख्यमंत्री मोहन यादव अपना झारखंड दौरा खत्म करके भोपाल पहुंचने वाले थे पर इस राजनीतिक बदलाव के बाद वे इंदौर आए। अक्षय बम अपना चुनाव नामांकन वापस लेकर भाजपा में आ गए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार शंकर लालवानी शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और अन्य नेता मौजूद थे।

IMG 20240430 WA0013

मुख्यमंत्री के सामने कांग्रेस पदाधिकारियों, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के लगभग 42 लोगो ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इनमें कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम, राजा मांधवानी, अनूप शुक्ला, तत्सम भट्ट सहित कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने सभी 42 लोगों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की बात कही। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित है। इस दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा उम्मीदवार शंकर लालवानी की जीत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया।