Congress Candidate’s Nomination Rally : धार में कांग्रेस उम्मीदवार की नामांकन रैली में सभी नेता गरजे!

जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, विवेक तन्खा और अरुण पटेल ने बीजेपी को घेरा

224

Congress Candidate’s Nomination Rally : धार में कांग्रेस उम्मीदवार की नामांकन रैली में सभी नेता गरजे!

धार से वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जयराम जी की, अगर त्महारों सरपंच काम नी करे तो उके बदला कि नी बदला? तो पांडाल में बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा ‘हां बदलनो पडे।’ जिस पर पटवारी ने कहा वैसे ही अब इना सांसद के भी बदलनो पडेगा। ये बात बुधवार को निकली कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल की रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही। रैली में हजारों लोगों रही।
मुवेल की नामांकन रैली बसस्टैंड से शुरू हुई। रैली में हजारों लोग शामिल हुए। रैली में खुली जीप में मुवेल के अलावा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,अरुण यादव, विधायक हनी बघेल, प्रताप ग्रेवाल, अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, मनोज गौतम, पाचीलाल मेडा, कन्हैया लाल ठाकुर शक्ति सिंह, चंद्रपाल राजू खेड़ी ,भीम सिंह सवार थे। संचालन सुहेल निसार और आभार जिला अध्यक्ष कमलकिशोर ने माना। मंच पर सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल, हीरालाल अलावा, प्रताप ग्रेवाल, भंवरसिंह शेखावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्रसिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार मौजूद रहे।

मंगल सूत्र देश पर न्योछावर किया
पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगल सूत्र की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी,सोनिया गांधी ने देश के लिए अपना मंगल सूत्र न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर जब जिला पंचायत अध्यक्ष थी तब वे कितनी बार गांव में आई तो ग्रामीणों ने कहा एक बार भी नहीं। पांच साल में एक सांसद को 50 करोड मिलते है इसके बाद भी गांव का विकास न हीं हुआ। भाजपा के सांसद दो लाख का पानी का टैंकर आठ लाख में खरीदकर कमीशन खा रहे है।

बचपन से राम-राम बोल रहे अब हमें ये सिखाएंगे
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाषण की शुरुआत सभी से राम-राम बोलकर की। उन्होंने कहा कि हम अनादिकाल से राम-राम बोलते आ रहे है। भाजपा अब हमें राम सीखा रही है। राम बोलना हमारे संस्कार में शुरू से है। अब मोदी बेरोजगारी,महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करते है। कांग्रेस सरकार में फसल के दाम की पूरी गारंटी है। पूर्व में कांग्रेस सरकार बनते ही केबिनेट की बैठक में कर्ज माफी का आदेश निकाला था। बाद में सरकार बदली और शिवराज ने आदेश को ही निरस्त कर किसानों के साथ धोखा कर दिया।
चुनाव में ये लोग गुजरात से पैसा लेकर बांटने आएंगे। किसानों को सम्मान निधि के नाम पर पांच हजार देते है इस रुपए में किसान का गुजारा कैसे होगा। सिंघार ने कहा कि किसानों को भीख नहीं उपज का सही मूल्य चाहिए। वर्तमान में चल रहे मंगलसूत्र के मामले में सिंघार ने कहा कि सरकार को कोरोना काल याद करना चाहिए उस काल में कई बहनों को मंगलसूत्र गिरवी रखकर पति और परिवार का इलाज कराना पडा। उन्होंने कहा कि ये सच और झूठ और आत्मसम्मान की लडाई है।

डरपोक लोग पार्टी छोड रहे
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता डरपोक ले रहे है। उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार,जीतू पटवारी और अरूण यादव की टीम ने मप्र में कांग्रेस को मजबूत किया है। उन्होंने सिंघार को कांग्रेस का जांबाज सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा में घबराहट है। भाजपा सरकार दबाव बनाने के लिए इडी,सीबीआई का सहारा ले रही है। ये लोग संविधान बदलना चाहते है।

भाजपा सरकार से सब परेशान
प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने भी संबोधित किया। मुवेल ने कहा कि भाजपा सरकार से महिलाएं, युवा, किसान सभी त्रस्त हो चुके है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढने के लिए आज भी बाहरी शहरों में पलायन करना पडता है। उन्होंने कहा कि दो करोड नौकरी देने का वादा भी झूठा निकला। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से गांव में काम कराने के लिए सरपंचों को कमीशन देना पडताहै। उन्होंने वादा कि गांव में विकास के लिए पैसा देने वे खुद सरपंचों के पास जाएंगे। कमीशनबाजी पूरी तरह से बंद होगी। भाजपा देश, धर्म को तोडने की बात करती है तो कांग्रेस सभी को एकसूत्र में पिरोकर रखतीहै।

IMG 20240424 WA0081

सिंघिया घराना अंग्रेजों का काम कर रहा था
अरूण यादव ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए हमारे पुरखे अंग्रजों से लड रहे थे। उस दौरान सिंधिया घराना अंग्रेजों के जूते-चप्पल उठाकर अलमारी में रख रहे थे। ये मैं नहीं ग्वालियर का इतिहास बोल रहा है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस छोडकर गए है वे निजी स्वार्थ से गए है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी जोर-शोर से मंगलसूत्र की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि जसोदा बेन का मंगल सूत्र ही उन्होंने नष्ट कर दिया। उन्हें मंगलसूत्र की अहमियत ही नहीं पता। यादव ने कहा कि जो पत्नी की रक्षा नहीं कर सकते है। वे देश की रक्षा क्या करेंगे। भाजपा के सांसद निधि से पैसा जारी करने में कमीशन ले रहे है। पानी के टैंकर पर 30 प्रतिशत,खरंजे पर 20 प्रतिशत ले रहे है।

दोपहर में बसस्टैंड से रैली शुरू हुई। रैली में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ झंडा थामे चल रहे थे। तेज गर्मी के बाद भी कार्यकर्ताओं का हौंसला देखने लायक था। कार्यकर्ताओं के पीछे खुली जीप में प्रत्याशी मुवेल और आला नेता चल रहे थे। जुलूस नगर भ्रमण कर गार्डन पहुंचा जहां सभा हुई।