ECI Removed DGP: बंगाल के DGP राजीव कुमार हटाए गए,1988 बैच के विवेक सहाय नए DGP बने 

230

ECI Removed DGP: बंगाल के DGP राजीव कुमार हटाए गए,1988 बैच के विवेक सहाय नए DGP बने 

 

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP राजीव कुमार को उनके पद से हटा दिया है। राजीव कुमार को हटाते ही कुछ देर बाद ही IPS विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का अगला DGP नियुक्त किया गया है।

IMG 20240318 WA0070

बता दें कि विवेक सहाय 1988 बैच के IPS अफसर हैं और बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। चुनाव आयोग ने राज्य से 3 अधिकारियों के नाम मांगे थे। इसमें विवेक सहाय को DGP बनाए जाने की पुष्टि हुई है।

चुनाव से पहले इस फेरबदल को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले 1988 बैच के IPS अधिकारी विवेक सहाय राज्य पुलिस के महानिदेशक और कमांडेंट जनरल (होमगार्ड) के प्रभारी थे।

DGP के लिए जिन अधिकारियों के नाम सामने आ रहे थे, उनमें विवेक सहाय का नाम नहीं था लेकिन आखिर में उनके नाम पर मुहर लग गई।