खाद्य तेल चोरी: 4 आरोपी धराए,खाद्य तेल सहित टाटा मैजिक लोडिंग वाहन बरामद

1075

नीमच से इकबाल हुसैन की रिपोर्ट

नीमच: शहर के खाद्य तेल गोदाम पर 23-24 जनवरी की दरम्यानी रात में अज्ञात बदमाशों ने दीवार में सुराग कर गोदाम में रखी 87 पेटियां जिसमें 1044 लीटर तेल था,जो टाटा मैजिक वाहन में भरकर ले गए थे।मामले में केंट पुलिस ने खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को पकड़ते हुए चुराएं गए तेल और मैजिक वाहन को बरामद करने की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

केंट थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि महज 12 दिनों में चोरों को पकड़ते हुए खुलासा किया। शनिवार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

*क्या था मामला* –

24.जनवरी.2022 को फरियादी विदुष पिता विनोद गर्ग निवासी 205 जवाहर नगर नीमच द्वारा पुलिस थाना नीमच केंट पर रिपोर्ट की गई थी कि 23-24-जनवरी-2022 की दरमियानी रात मेरे कनाटी स्थित गर्ग गोल्ड खाद्य तेल पैकिंग गौदाम के पिछे की दिवार में छेद कर अज्ञात चोर 87 पेटी (1044 लीटर) खाद्य तेल चोरी कर ले गये है।                                              IMG 20220205 WA0039

मामले में पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 50/22 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस ने घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, और मुखबिर सुचना के आधार पर पुलिस ने 04 व्यक्तियों

प्रधुम्न उर्फ प्रदीप नायक निवासी कनावटी,दीपक तेली निवासी धनेरिया कला,लाला नायक निवासी भाटखेड़ा एवं

गोविन्द सिंह निवासी रावण रूण्ड़ी नीमच सिटी को पकड़कर गर्ग गोल्ड खाद्य तेल पेकिंग गौदाम में हुई चोरी के मामले में पूछताछ करते चारों आरोपीयों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया तथा आरोपियों के बताए स्थान से चोरी गया खाद्य तेल और मैजिक वाहन बरामद किया।इस खाद्य तेल की कीमत

लगभग डेढ़ लाख रूपए एवं घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा मैजिक कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपए है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1. प्रधुम्न उर्फ प्रदीप पिता रमेश जाति नायक उम्र 22 वर्ष निवासी कनावटी

2. दीपक पिता घिसालाल जाति तेली उम्र 26 वर्ष निवासी धनेरिया कला

3. लाला पिता सरदारमल नायक उम्र 35 वर्ष निवासी भाटखेड़ा

4. गोविन्द सिंह पिता खुशाल सिंह जाति राजपुत उम्र 21 वर्ष निवासी रावण रूण्ड़ी