फ्लाईओवर का 1 हिस्सा गिरा, 14 घायल

487

मुंबई। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा तड़के साढ़े 4 बजे गिर गया। इस हादसे में 14 लोग घायल हुए, जिन्हें सांताक्रूज के वीएम देसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। मलबे में 21 लोग दब गए थे।
पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की सुबह 4.40 बजे हुआ। हादसे में कुल 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी (झोन-8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़े 4 बजे ढह गया। इसमें 14 लोगों को चोट आई हैं। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी भी नहीं मिली। इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया था कि हादसे में नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।