Astrology: 30 जून तक इन 5 राशि वालों के लिए अच्छे योग ,इन 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां

770

Astrology:30 जून तक इन 5 राशि वालों के लिए अच्छे योग ,इन 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां

ग्रहों का असर सभी मनुष्यों  पर पड़ता है ,जब जब ग्रहों की चाल बदलती है वे सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालते हैं .ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही मासिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से 30 जून तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं 30 जून तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 15 जून तक बातचीत में संतुलित रहें। 16 जून के बाद कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परंतु किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। विदेशी कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि- मास के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। 16 जून के बाद मन शांत तो रहेगा, परंतु वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आठ जून से कारोबार में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य में तथा शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। 25 जून से कारोबार में धन लाभ होगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु बातचीत में संतुलन बनाए रखें। 16 जून से धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। आठ जून से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 25 जून के बाद माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी, परंतु नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं अथवा कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। यात्रा बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क राशि- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। आठ जून के बाद से कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। 25 जून से खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आएगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि- मास के प्रारंभ में मन में उतार चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता रहेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आठ जून से कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। 25 जून से लाभ में वृद्धि होगी। परंतु शैक्षिक कार्यों में कठिनाई भी आ सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन सहन कष्टमय रहेगा।

कन्या राशि- मास के आरंभ में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। पंरतु वाणी में मधुरता रहेगी। आठ जून के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में सुधार होगा। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। 16 जून से कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन सहन कष्टमय हो सकता है। 25 जून से कारोबार में उन्नति होगी। पिता का साथ मिलेगा। परंतु कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि- मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष भी रहेगा। तीन जून के बाद मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 11 जून के बाद पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। 16 जून के बाद कारोबार में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। आय में कमी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहगा। तीन जून के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। 11 जून से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। परंतु रहन सहन कष्टमय हो सकता है। 16 जून के बाद पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परंतु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है।

धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परंतु मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। तीन जून के बाद आय में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 11 जून के बाद संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती हैं। वाणी में कठोरता के प्रभाव से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। 16 जून से नौकरी में कठिनाई आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी

मकर राशि- मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद विवाद से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आठ जून के बाद कारोबार में वृद्धि होगी। 25 जून से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कुछ कठिनाई आ सकती हैं। परंतु मित्र का सहयोग मिलेगा। विदेशी कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परंतु खचों में वृद्धि भी होगी। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान दें। कठिनाई आ सकती हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आात्मसंयत रहें। आठ जून से कारोबार में कुछ कठिनाई आ सकती है। रहन सहन कष्टमय हो सकता है। 16 जून से क्रोध से बचें। मन परेशान हो सकता है। भाई बहनों के साथ सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 25 जून के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान में बदलाव हो सकता है।

मीन राशि- मास के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। आठ जून से कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। 16 जून के बाद किसी मित्र का आगमन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 25 जून से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी।

जानिये कर्ज लेने के जिम्मेदार ग्रह कौन से हैं