देश और प्रदेश में मंहगाई और बेरोजगारी मोदी की दाढ़ी और शिवराज की घोषणाओं के मुताबिक बढ़ रही है – EX CM कमलनाथ

473

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। आज हर वर्ग त्रस्त है, किसानों, युवाओं, महिलाओं, कारोबारियों, श्रमिकों सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंहगाई और बेरोजगारी प्रधानमंत्री मोदी की दाढ़ी के आकार में बढ़ रही है वहीं प्रदेश में शिवराज सरकार केवल घोषणाएं ही कर रही है। आमजन की समस्याओं का समाधान नजर नहीं आता।

अब सबको कमर कस कर नकारा शिवराज सरकार को हटाना है।

यह कहा अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने, वे मंदसौर के गांधी चौराहे पर शनिवार दोपहर किसान सम्मेलन और जनसभा में गरज रहे थे।

WhatsApp Image 2021 11 27 at 4.20.08 AM

जनसभा में उपस्थित हजारों लोगों को आव्हान किया कि मात्र एक साल आठ महीने बचे हैं, प्रदेश की सरकार को हटा कर कांग्रेस का पुनः परचम लहराना है।

श्री कमलनाथ ने सिलसिलेवार भाजपा सरकार की असफलता को उजागर किया। आपने शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हुए कहा कि उनके 15 महीने का कार्यकाल और शिवराज के 17 सालों के कार्यकाल की मंच पर तुलना करें। कांग्रेस शासन ही सर्वजन हितकारी साबित होगा।

सामाजिक समरसता को छिन्न भिन्न कर सत्ता हथियाने की जुगत कर भाजपा राष्ट्रीय भावनाओं को आहत कर रही है। यह राष्ट्रीय हितों पर आघात है। सबको समझना होगा, परस्पर भाई चारा बनाये रखना होगा तभी देश बचेगा।

WhatsApp Image 2021 11 27 at 4.20.09 AM

मुख्यमंत्री शिवराज 22 हजार घोषणा कर चुके हैं धरातल पर कहीं अता पता नहीं। नित नई घोषणा से प्रदेश की जनता को धोखा दिया जा रहा है।

कमलनाथ ने कहा मंदसौर-नीमच में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का निर्णय कांग्रेस सरकार ने किया। किसानों को पोने तीन करोड़ रुपये राशि राहत की वितरित की गई। आज फ़सल बीमा और राहत राशि के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है|

जनसभा को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया, नरेंद्र नाहटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल आदि ने संबोधित किया।

पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, प्रदेश महामंत्री शामलाल जोकचंद्र, विधानसभा प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, कांग्रेस संगठन प्रभारी बटुक शंकर जोशी, नीमच के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर पटेल, राजकुमार अहीर, अनिल शर्मा, महेंद्र पाटीदार, राजेश रघुवंशी, महेंद्र गुर्जर, दीपकसिंह चौहान, युवा इंटक जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमावत, विपिन जैन, कमलेश सोनी, अनिल बोराना, युवक कांग्रेस के चंचलेश व्यास, महिलाओं नेत्री पुष्पा भारतीय, पिंकी सोनी, इष्टा भाचावत, सुनीता बंडी, अजहर हयात मेव, शैलेन्द्र बघेरवाल, तरुण खींची समेत मंदसौर-नीमच-जावरा-आलोट क्षेत्र के हजारों किसान और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा।

इसके पूर्व कमलनाथ का हवाई पट्टी पर आगमन हुआ, स्वागत किया। मुख्य मार्गों पर स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई। स्थान स्थान पर स्वागत मंच सजाए गये।

WhatsApp Image 2021 11 27 at 4.20.10 AM

कमलनाथ ने अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन पूजन किये और जनसभा संबोधित की।

सभा के तत्काल बाद मीडिया से संक्षिप्त चर्चा कर वापस प्रस्थान कर गये। मीडिया बातचीत में जनसभा की बातों का दोहराव रहा।

मीडिया से चर्चा में कहा उनकी सरकार ने किसानों के एक लाख तक कर्जा माफ़ किया, उपभोक्ताओं की सौ रुपये के सौ यूनिट किफायती बिल दिये, गौमाता के संरक्षण और उत्थान के लिए 100 गौशालाओं को बनवाया, माफियाओं के उन्मूलन के क्षेत्र में काम किया और शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चला कर आम लोगों को राहत दी फिर सत्ता में आने पर अधूरा मिशन पूरा करना है।

आपने कहा प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस मजबूत विकल्प है।

देखिये वीडियो-