साहित्यकार डॉ स्वाति तिवारी को स्वर्गीय डॉ मूलाराम जोशी स्मृति उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान- 2024

1095

साहित्यकार डॉ स्वाति तिवारी को स्वर्गीय डॉ मूलाराम जोशी स्मृति उत्कृष्ट        साहित्यकार सम्मान- 2024

भोपाल: मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ स्वाति तिवारी को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित स्व.डॉक्टर मूलाराम जोशी स्मृति उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा पुरस्कार चयन समिति भोपाल द्वारा हाल ही में की गई है।यह सम्मान अखिल भारतीय आद्य गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के लगभग अर्धशताब्दी तक केंद्रीय महामंत्री रहे स्वर्गीय डॉक्टर मूलाराम जोशी की स्मृति में दिया जाता है। डॉ. स्वाति को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल और 11 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

429765711 436282262368271 7493598744257334656 n
देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. जोशी की स्मृति में आद्य गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज एवं जोशी परिवार द्वारा प्रदत्त किया जाने वाला यह सम्मान पूर्व में संस्कृत के विद्वान डॉ मुरलीधर चांदनीवाला एवं श्री भगवंत राव दुबे को प्रदान किया जा चुका है।

इस संबंध में चयन समिति द्वारा की गई घोषणा में बताया गया है कि डॉ.मूलाराम जोशी के 90वें जन्म दिवस पर इसकी घोषणा की गई है कि इस वर्ष यह सम्मान डॉ.स्वाति तिवारी को उनके  समग्र साहित्यिक अवदान एवं उनकी कृति पेंडुलम के लिए प्रदान किया जायगा ।

उल्लेखनीय है कि डॉ स्वाति तिवारी की अब तक 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है ।उन्हें केंद्र सरकार द्वारा भारत की 100 वूमन अचीवर्स में चयनित कर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया है .वे मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक सम्मानों के साथ भोपाल गैस त्रासदी पर केन्द्रित उनकी पुस्तक ‘सवाल आज भी जिन्दा हैं’ के लिए प्रतिष्ठित संस्था ‘पॉपुलेशन फर्स्ट’ द्वारा वर्ष 2015 का राष्ट्रीय लाडली मीडिया अवार्ड सहित कई सम्मानों से अलंकृत हो चुकी हैं। वृद्धावस्था पर केंद्रित उनकी बहुचर्चित किताब ‘अकेले होते लोग’ पर उन्हें राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।

वर्तमान में डॉ स्वाति तिवारी प्रदेश के अग्रणी न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला की एडिटोरियल चीफ है।

Time Traveller: कौन था वह यात्री,आखिर कहाँ गया ?