Sania Mirza: फैंस को अचानक मिली बड़ी खुशखबरी,इस दिन सगाई कर रहे मोहम्मद शमी और सानिया

14348
Sania Mirza

Sania Mirza: फैंस को अचानक मिली बड़ी खुशखबरी,इस दिन सगाई कर रहे मोहम्मद शमी और सानिया

टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। बीते वर्ष भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान वह चोटिल हो गए थे।

हालांकि इसके बावजूद शमी  ने इंजरी के साथ पूरा टूर्नामेंट खेला।

इसी बीच सोशल मीडिया पर ये 33 वर्षीय खिलाड़ी काफी ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल मोहम्मद शमी दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं और वो भी भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) के साथ। चौंकिए मत! इन दोनों हस्तियों की सगाई की तारीख का भी खुलासा हो गया है। आइए विस्तार से पूरा वाकया जानते हैं।

Mohammed Shami और सानिया मिर्ज़ा की सगाई!

 Mohammed Shami-Sani Mirzaभारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया के हवाले से आई एक खबर के मुताबिक दोनों की सगाई की तारीख भी आ गई है। एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान द्वारा किए गए दावों के अनुसार 20 अगस्त, 2024 को शमी और सानिया की इंगेजमेंट होने वाली है।

इस खास मौके पर दोनों के परिजन और नजदीकी मित्र मौजूद होंगे। हालांकि आपको बता दें कि इन दो दिग्गजों ने अभी तक अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है। सीनियर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के साथ सानिया मिर्ज़ा के तलाक के बाद से ही ये चर्चाएं शुरु हो गई थी।

शमी की पहली शादी रही बुरी तरह नाकाम

मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा की पहली शादी बुरी तरह असफल साबित हुई। शमी साल 2014 में चीयरलीडर और मॉडल हसीन जहांके साथ शादी के बंधनों में बंध गए। एक साल बाद दोनों ने एक बेटी को जन्म दिया।हालांकि इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। 2018 में हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेटर के ऊपर घरेलू हिंसा, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर, मैच फिक्सिंग जैसे संगीन आरोप लगाए। इसके बाद से दोनों अलग-अलग रहने लगे।

पिछले साल हुआ था सानिया मिर्ज़ा का तलाक

भारत की पूर्व टेनिस प्लेयर और ग्लोबल आइकन रहीं सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने 2010 में सबको चौंकाते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से शादी रचा ली। दोनों हैदराबाद में पारंपरिक तरीके से इस बंधन में बंध गए। 8 साल बाद दोनों के घर एक बेटा हुआ।

हालांकि दोनों शादी के इस पवित्र बंधन को लंबे समय तक नहीं निभा सके। सानिया ने 2023 में शोएब से तलाक ले लिया। बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ी पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के भी आरोप लगे थे।

शुभ होगा आने वाले 7 दिनों तक इन मूलांक वालों के लिए समय