Security Required for Affiliation : बेहतर सुरक्षा इंतजामों के बाद ही कॉलेजों को संबद्धता मिलेगी!    

DAVV ने कॉलेजों के लिए कड़े नियम बनाए, कॉलेजों में गार्डों की संख्या भी तय की!   

230

Security Required for Affiliation : बेहतर सुरक्षा इंतजामों के बाद ही कॉलेजों को संबद्धता मिलेगी!

  

Indore : प्राइवेट कालेजों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर अब देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (डीएवीवी) गंभीर है। इसका कारण है संबद्धता लेने के दौरान कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बताई जाती है, लेकिन बाद स्थिति वैसी नहीं रहती। इसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रबंधन को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा गार्डों की संख्या तक तय कर दी गई।

अधिकारियों के मुताबिक विद्यार्थी-शिक्षकों की सुरक्षा ठीक से नहीं होने पर संस्थान को संबद्धता जारी नहीं की जाएगी। वैसे विश्वविद्यालय ने कुछ महीनों पहले ही संबद्धता नियमों में सुरक्षा नियमों को जोड़ा था। बीएम कालेज में प्राचार्य पर पंट्रोल डालकर आग लगाने और जूनियर से सीनियर के बढ़ते झगड़ों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने संस्थानों में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने पर जोर दिया। यहां तक कि सुरक्षा को संबद्धता से जोड़ दिया था, यानी सुरक्षा बेहतर होने पर कॉलेजों को संबद्धता जारी होगी। जुलाई में सुरक्षा के नियमों को लागू भी कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, जुलाई में इस नियम के लागू होने के बाद बहुत कम कॉलेजों को संबद्धता जारी हुई थी। मगर 2024-25 सत्र के लिए कॉलेजों की तरफ से पाठ्यक्रम नवीनीकरण, सीट वृद्धि, नए पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आने लगे हैं। उसके बाद विश्वविद्यालय कॉलेजों का दौरा करेंगी। अनियमितता मिलने पर संबद्धता जारी नहीं की जाएगी। कुलसचिव अजय वर्मा ने कहा कि कॉलेजों को मान्यता प्राप्त एजेंसी से सुरक्षा गार्ड की सेवाएं लेना होगी। संबद्धता प्राप्त करने के दौरान कालेजों को इन बिंदुओं पर जानकारी देना होगी। साथ ही प्रमाण भी प्रस्तुत करने की जरूरत है।

गार्डों की संख्या, आईडी अनिवार्य  

सुरक्षा गार्ड के अलावा कॉलेजों को बाकी सुरक्षा नियमों का भी पालन करना है, जिसमें विद्यार्थियों को आईडी कार्ड के आधार पर प्रवेश दिया जाना है। मगर सरकारी कॉलेजों में गार्ड नहीं हैं। यहां तक कि वहां बाहरी विद्यार्थियों का भी आना विश्वविद्यालय के दायरे में आने जाना रहता है। लागू सुरक्षा नियमों के मुताबिक, 500 से अधिक विद्यार्थियों वाले संस्थान में 3 और 750 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ने वाले संस्थान में 4 सुरक्षा गार्ड तैनात करना जरूरी है। जबकि, एक हजार विद्यार्थियों वाले कालेज में 5 सुरक्षा गार्ड रखना अनिवार्य है।

सम्बद्धता के बाद निरीक्षण नहीं होता 

छात्रों की सुरक्षा को लेकर कॉलेजों में भले ही इंतजाम बढ़ाने को कहा है। उसके आधार पर संबद्धता जारी भी होगी, लेकिन कई कॉलेजों में लापरवाही बरती जाती है। इसके बावजूद संस्थानों को संबद्धता मिल जाती है, क्योंकि अधिकारी ही बीच का रास्ता निकालते है। कई कालेजों को शपथ पत्र के आधार पर संबद्धता जारी होती है। शपथ पत्र देने के बाद विश्वविद्यालय ने भी कालेजों में जाकर झांकना उचित नहीं समझती है।