T20 World Cup: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, बदल जाएगा टाइम

683

पर्थ: टी20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले में अब केवल चार ही दिन और शेष हैं। 23 अक्टूबर दिन रविवार को मेलबर्न में इन दोनों टीमों की टक्कर होगी। इससे पहले 22 अक्टूबर को पिछले साल के विजेता और मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। साल 2021 का विश्व कप जो यूएई में खेला गया था, उसमें फाइनल में इन दोनों टीमों के बीच ही मुकाबला हुआ था और एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार टी20 की चैंपियन बनी थी।भारतीय टीम के मैचों में काफी अंतर है, यानी टीम इंडिया लगातार एक ही समय पर मैच नहीं खेलेगी, इमसें बदलाव होते रहेंगे।

टीम इंडिया के ग्रुप में अभी दो और टीमों की होनी है एंट्री 
विश्व कप 2022 का पहला दौर यानी क्वालीफायर राउंड खेले जा रहे हैं। इसमें आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम जिस ग्रुप में है, उसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। इसके साथ ही इस ग्रुप में पहले दौर के ग्रुप बी की टॉप टीम भी शामिल होगी। आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे इस ग्रुप में हैं, यानी इस ग्रुप की एक टीम भारतीय टीम के साथ खेलती हुई नजर आएगी। इसके साथ ग्रुप की जो नंबर दो की टीम होगी, वो भी भारत के ग्रुप में जाएगी। इसमें नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका और यूएई शामिल हैं।

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैच टाइम 
23 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान: 1.30 PM
27 अक्टूबर: भारत बनाम ग्रुप ए की नंबर दो टीम: 12.30 PM
30 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: 4.30 PM
2 नवंबर: भारत बनाम बांग्लादेश: 1.30 PM
5 नवंबर: भारत बनाम ग्रुप बी नंबर वन टीम: 1.30 PM