Top-Level Bureaucratic Reshuffle At Centre: केंद्र में सेक्रेटरी स्तर पर भारी फेरबदल,MP के वरिष्ठ IAS मनोज गोविल बने कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के सेक्रेटरी

1132
महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

 नई दिल्ली: केंद्र सरकार में आज वरिष्ठ IAS अधिकारियों के प्रभार में भारी फेरबदल हुआ है। मध्यप्रदेश कैडर के 1991 बैच के अधिकारी मनोज गोविल को कारपोरेट अफेयर्स मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।

मध्यप्रदेश कैडर की ही 1990 बैच की अधिकारी अलका उपाध्याय जो ट्रांसपोर्ट और हाईवेज मंत्रालय में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन है, इस कार्य के साथ-साथ अब इसी विभाग की सेक्रेटरी भी बनाई गई है। वे अरमाने गिरधर के स्थान पर सेक्रेटरी बनाई गई है जिन्हें रक्षा मंत्रालय भेजा गया है।

नागेंद्र नाथ सिंह सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय को अब स्टील विभाग में सचिव बनाया गया है। वह अपना कार्यभार मध्य प्रदेश केडर के 87 बैच के अधिकारी संजय सिंह के रिटायर होने पर ग्रहण करेंगे। संजय सिंह इसी माह रिटायर हो रहे हैं।
श्री अर्माने गिरधर सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ रोड डेवलपमेंट एंड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज को अब रक्षा सचिव बनाया गया है। वह अजय कुमार जो इसी महीने रिटायर हो रहे हैं , के बाद रक्षा सचिव बनेंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 89 बैच के अधिकारी विवेक जोशी जो रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया और सेंसस कमिश्नर हैं को सचिव डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस सर्विसेज बनाया गया है। वह संजय मल्होत्रा का स्थान लेंगे जिन्हें राजस्व सचिव बनाया गया है।

अमृतलाल मीणा को अब कोल सचिव बनाया गया है। वे मध्यप्रदेश कैडर के 86 बैच के अधिकारी अनिल कुमार जैन, जो 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं, से कार्यभार लेंगे।

1990 बैच के अधिकारी संजय मल्होत्रा को राजस्व सचिव बनाया गया है। वे वरुण बजाज जो 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं के स्थान पर बनाए गए हैं।

भूपेंद्र सिंह भल्ला को नवीन और नवीनीकृत ऊर्जा का सचिव बनाया गया है। वे इंदु शेखर चतुर्वेदी का स्थान लेंगे जो इसी महीने रिटायर हो रहे हैं।

बिहार कैडर के 90 बैच के अधिकारी संजय कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है। वे अनीता कवल का स्थान लेंगे जो इसी महीने रिटायर हो रही हैं।

संजीव चोपड़ा को सचिव डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन बनाया गया है।वे सुधांशु पांडे के स्थान पर बनाए गए हैं जो इसी माह रिटायर हो रहे हैं।

1990 बैच की श्रीमती मीता आर लोचन को अब यूथ अफेयर्स विभाग का सचिव बनाया गया है। वे संजय कुमार का स्थान लेगी जिन्हें स्कूल एजुकेशन विभाग का सचिव बनाया गया है।

शैलेश कुमार सिंह को अब रूरल डेवलपमेंट विभाग का सेक्रेटरी बनाया गया है। वे नागेंद्र नाथ सिन्हा का स्थान लेंगे जिन्हें स्टील विभाग में भेजा गया है।

सुधांश पंत अब पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मंत्रालय के सेक्रेटरी होंगे। वे संजीव रंजन का स्थान लेंगे जो जनवरी 23 में रिटायर हो रहे हैं।

कामरान रिजवी को हैवी इंडस्ट्रीज मंत्रालय का सेक्रेटरी बनाया गया है जो अरुण गोयल का स्थान लेंगे जो इसी साल दिसंबर में रिटायर हो रहे है।

केरल कैडर की 91 बैच की अधिकारी रचना शाह को टेक्सटाइल सचिव बनाया गया है। वे उपेंद्र प्रसाद सिंह के रिटायर होने पर इस मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करेगी। उपेंद्र 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।

मृत्युंजय कुमार नारायण अब नए रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया और सेंसस कमिश्नर बनाए गए हैं। वे विवेक जोशी का स्थान लेंगे जिन्हें फाइनैंशल सर्विसेज में सचिव बनाया गया है।

अप्वाइंटमेंट कमिटी ऑफ कैबिनेट ने एडिशनल सेक्रेटरी स्तर के कुछ IAS अधिकारियों को पदोन्नत कर स्पेशल सेक्रेट्री रैंक दी है और उनका वेतनमान सेक्रेटरी के बराबर रहेगा। ये अधिकारी हैं:सौरभ गर्ग, टीके रामचंद्रन, जी अशोक कुमार, एस गोपालकृष्णन, श्रीमती सुनीता डावरा, श्री राजीव पुनहानि, श्री श्रीमती देवश्री मुखर्जी और श्रीमती निवेदिता शुक्ला।
यह सभी अधिकारी 91 बैच के हैं।