Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से बादलों का आक्रामक रूप,अगले 24 घंटे में बंगाल, उड़ीसा, आंध्र, तमिलनाडु, तेलंगाना,कर्नाटक और केरल में भारी वर्षा के आसार

 MP के मालवा में कल से उतरेगा तापमान, उत्तर में बढ़ेगा तापमान, मध्य पूर्व में वर्षा की संभावना

1754

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से बादलों का आक्रामक रूप,अगले 24 घंटे में बंगाल, उड़ीसा, आंध्र, तमिलनाडु, तेलंगाना,कर्नाटक और केरल में भारी वर्षा के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी में इस समय बादलों का जबरदस्त रूप दिखाई दे रहा है। यहां पर अभी भी चक्रवात प्रारंभिक अवस्था में है। इसके असर से अगले 24 घंटे में बंगाल, उड़ीसा, आंध्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भारी वर्षा के आसार नजर आ रहे हैं। चक्रवात अभी भी अपने पूर्ण गोलाकार में नहीं आ पा रहा है, लेकिन इसके असर ने भारत के दक्षिण पूर्वी हिस्से में मानसूनी शक्ल दरकार कर दी है।

अगले 24 घंटे में संभावना है चक्रवात या तो समाप्त होगा या पूर्ण आकार में आ जाएगा, तब इसकी सही दिशा का अंदाजा हो सकेगा।

 

मध्य प्रदेश में गर्मी अब आज से अपना रौद्र रूप दिखाएगी। नौतपा के पहले दिन पूरे प्रदेश में 43 डिग्री से लेकर 47 डिग्री तक का तापमान अलग-अलग खंड में महसूस किया जा सकेगा। लेकिन कल से प्रदेश के मालवा हिस्से में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो जाएगी, तो उत्तरी भाग में पारा 2 से 3 डिग्री चढ़ बैठेगा वहीं दक्षिण पूर्व में बारिश की संभावना है रहेगी। कल प्रदेश के मध्य क्षेत्र में तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है।

 

इधर महाराष्ट्र में भी बादलों का साया है जो उत्तर दक्षिण की ओर से प्रभाव में है। मुंबई में घने बादल छाएंगे।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान से भी पश्चिम दिशा से आ रहे बादल मध्य प्रदेश में भी उतर रहे हैं। साथ ही पंजाब हरियाणा दिल्ली यूपी में भी इनका फैलाव हो रहा है। अगले 24 से 36 घंटे में लद्दाख कश्मीर हिमाचल प्रदेश में बादल घने छाएंगे बारिश की संभावनाएं भी रहेगी।