Weather Update: MP में पूरे महीने छाए रहेंगे बादल, 25 मार्च से गर्मी का तेज असर!दिल्ली में पारा 41 डिग्री तक पहुंचेगा!

241

Weather Update: MP में पूरे महीने छाए रहेंगे बादल, 25 मार्च से गर्मी का तेज असर!दिल्ली में पारा 41 डिग्री तक पहुंचेगा!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ भारत के दक्षिण पश्चिम दिशा में कैमरून से शुरू होकर सूडान के माध्यम से अरब सागर से होते हुए भारत के उत्तर पश्चिम दिशा से गुजर रहा है। इसके चलते हैं माह के अंत तक कई राज्यों में बादलों का सफर होगा, जिससे कुछ जगह बारिश का असर होगा। आंधी और बिजली गिरने की संभावना है बनी रहेगी।

23 मार्च के बाद अधिकतम पारा बढ़ने लगेगा और न्यूनतम पारे में भी उछाल आना शुरू होगा। दिल्ली में माह के अंत तक अधिकतम तापमान पारा 41 डिग्री पहुंचेगा, जिसका असर मध्य प्रदेश तक होगा।

 

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लेह लद्दाख, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से बादल, बारिश, बर्फबारी की संभावनाएं बनेगी। 25 मार्च के बाद उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के नजारे देखने को मिलेंगे।

 

मध्य प्रदेश में पूरे माह बादल छाएंगे। प्रदेश के मध्य भोपाल,जबलपुर इलाकों में आज और कल बारिश की संभावना बनेगी। जबकि इंदौर में बादल छाएंगे, यही स्थिति ग्वालियर में भी रहेगी। तेज हवाएं भी चल सकती है और उमस भी पड़ सकती है। प्रदेश में 23 मार्च के बाद गर्मी का असर और तेज होगा दिन और रात का पारा बढ़ने लगेगा और माह के अंत तक कई हिस्सों में 40 से अधिक, हो सकता है। मध्य प्रदेश में गुजरात और राजस्थान के माध्यम से पश्चिमी विक्षोभ के बादल आएंगे।

 

दक्षिण राज्यों में अभी मौसम में शांति बनी रहेगी। तमिलनाडु में बारिश की संभावना बनेगी।