Weather Update: MP में आज भी कोहरे संग बारिश होगी, 8 से 10 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के आने से बारिश का दौर फिर होगा शुरु

अगले सप्ताह दिल्ली और मुंबई में भी गिर सकती है बारिश, देहली में ठंड और चमकेगी

990

Weather Update: MP में आज भी कोहरे संग बारिश होगी, 8 से 10 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के आने से बारिश का दौर फिर होगा शुरु

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

महासागर से निकल रहे बादल केरल कर्नाटक से होकर उत्तर पश्चिम की और कूच कर रहे हैं। इनमें से कुछ बादल अभी भी मध्य प्रदेश की सीमा में घुस रहे हैं जिससे आज भी मौसम बारिश का बन सकता है।
मध्य प्रदेश में बादलों का यह चक्र अगले 4 दिन तक और चल सकता है और इन चार दिन में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

उत्तर भारत में आज से ठंड में और इजाफा होगा। यहां पर पश्चिमी विक्षोभ के बादल कश्मीर और लद्दाख को अपनी पकड़ में लेंगे। राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भी बादल छाएंगे।

ऐसी संभावना है कि 8 से 10 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के आ जाने से बारिश का दौर मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में फिर चल सकता है।

उत्तरी भाग में कई राज्यों में कोहरे की मार पड़ रही है। मध्य प्रदेश में आज दक्षिण एरिया को छोड़कर सभी दूर कोहरे का असर देखा गया है।