जब पर्यटन मंत्री ने किया माँ महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का मंत्रमुग्ध करने वाला पाठ

641

Bhopal: मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री @UshaThakurMLA ने भादवामाता मंदिर में दर्शन के दौरान माँ महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का मंत्रमुग्ध करने वाला पाठ किया।
मंदसौर जिले के सुवासरा से बीजेपी विधायक और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने यह जानकारी ट्वीट कर के दी। ट्वीट में कहा गया कि #मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री आदरणीय दीदी @UshaThakurMLA जी ने भादवामाता मंदिर में दर्शन के दौरान माँ महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का मंत्रमुग्ध करने वाला पाठ किया।
दीदी आपको सुनकर मन भक्तिभाव से भर गया। भावभरी प्रार्थना।
लोग उषा ठाकुर के भक्ति से ओतप्रेत स्तोत्र पाठ सुनकर भाव विह्वल हो रहे हैं।

3 फरवरी 1966 को जन्मीं उषा ठाकुर मध्य प्रदेश विधान सभा में महू से भाजपा विधायक हैं।उषा ठाकुर का जन्म इंदौर में एक औसत मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही कविता और हिंदी साहित्य में रुचि विकसित की और बाद में इतिहास में एमए किया। वह धार्मिक समारोहों में भजन गाती हैं और महिलाओं पर उनके विचारों पर बहुत मुखर हैं।
देखिए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग का ट्वीट