आप की ताकत बढ़ाने MP से पहुंचे 500 कार्यकर्ता गुजरात

प्रदेश से सटे जिलों में डाला डेरा, अहमदाबाद तक की मिली जिम्मेदारी

297

आप की ताकत बढ़ाने MP से पहुंचे 500 कार्यकर्ता गुजरात

भोपाल: गुजरात चुनाव में प्रचार-प्रचार करने के लिए आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया है। यहां से गए अधिकांश कार्यकर्ता मध्य प्रदेश से सटे जिलों में पार्टी का काम देख रहे हैं। इन्हें करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। पहली बार मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुजरात चुनाव में भागीदारी कर रहे हैं। अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए यहां से करीब 500 कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। ये सभी कार्यकर्ता अलीराजपुर-झाबुआ से सटे गुजरात के जिलों में भेजे गए हैं। दाहोद, बडोदरा, भरुच, अहमदाबाद,आनंद आदि जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भेजा गया है। गुजरात के विधानसभा चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ मैदान में है। इसलिए उसने मध्य प्रदेश से भी कार्यकर्ता बुलाएं हैं।