WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

5215 करोड़ की सड़कों की सौगात मिली MP को

गडकरी-शिवराज ने किया 13 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास

639
WhatsApp Image 2022 11 08 At 6.07.53 AM 1 696x336

5215 करोड़ की सड़कों की सौगात मिली MP को

भोपाल: केंद्रीय सड़क परिवहन और राज मार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को प्रदेश की 5315 करोड़ की 13 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने दो अलग-अलग कार्यक्रमों में मण्डला और जबलपुर जिले में 543 किमी लम्बी सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इन सड़कों के शुरू होने के बाद प्रदेश के पर्यटन एवं धार्मिक स्थल, विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट, अमरकंटक, कान्हा नेशनल पार्क जाने में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं में सड़कें सहभागी बन रही हैं और इसके लिए वे केंद्रीय मंत्री गडकरी के सहयोग पर धन्यवाद करते हैं। इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ पर्यटकों को लाभ हो रहा है बल्कि स्थानीय ग्रामीण और शहरी आबादी बेहतर सड़कों से सीधे लाभान्वित हो रही है। जबलपुर जिले में 8 सड़क परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है। इनमें कुल 3332 करोड़ की लागत की सात सड़कों की आधारशिला रखी गई। एनएचएआई द्वारा नरसिंहपुर जिले में हिरन नदी से सिंदूर नदी तक की 4 लेन सड़क बनाई गई है जिसका लोकार्पण हुआ। 53 किमी यह सड़क 722 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। जिन सात सड़कों का शिलान्यास हुआ है उनमें जबलपुर से कुण्डम लम्बाई 42 किमी, बरेला से मानेगांव लम्बाई 16 किमी, मानेगांव से राष्ट्रीय राजमार्ग 45 तक 4 लेन की सड़क लम्बाई 20 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग 45 से कुश्नेर लम्बाई 36 किमी, कुश्नेर से अमझर लम्बाई 23 किमी, कुण्डम से निवास सड़क उन्नयन लम्बाई 23 किमी और एक किमी लम्बाई का जबलपुर ऐलिवेटेड कॉरिडोर एक्सटेंशन भी शामिल है।

मंडला में इन सड़कों की शुरुआत
मंडला जिले में 1261 करोड़ की लागत से 329 किमी लम्बाई की पाँच सड़कों के निर्माण की शुरुआत हो रही है। इनमें कुण्डम से शहपुरा 36 किमी, शहपुरा से डिण्डोरी 37 किमी, डिण्डोरी से सागरटोला 86 किमी, डिण्डोरी से मण्डला 101 किमी और समनापुर से बजाग तक मार्ग का उन्नयन शामिल है। परियोजनाओं में मेजर ब्रिज, माइनर ब्रिज और कल्वर्ट का निर्माण, रहवासी क्षेत्र में नाली निर्माण, बस-ले-बाय, ट्रक-ले-बाय तथा जंक्शन के उन्नयन का कार्य और रहवासी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटिंग का कार्य भी हो रहा है। परियोजना से सड़क सुरक्षा की दृष्टि से क्रेश बेरियर, रोड मार्किंग,साइनेज, बोर्ड एवं अन्य कार्य होंगे।

उधर भार्गव बोले, खराब सड़कों को जल्द सुधारेंगे
दूसरी ओर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि डिंडोरी जिले की सड़कों को लेकर शिकायत आई है। यहां क्वालिटी खराब रही है। इसके लिए एनएचएआई को लिखा गया था। फिर इसके लिए लिखेंगे और जो सुधार जरूरी है वह कराया जाएगा। खराब सड़कें जल्द सुधरेंगी।