
पढ़ना जारी रखें
उपचुनाव का भी रखा जाएगा ध्यान
खंडवा लोकसभा के जल्द ही उपचुनाव होना है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में खरगोन जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं, ऐसे में अब जो पोस्टिंग की जाएगी उसमें उपचुनाव की भी जमावट को ध्यान में रखा जाएगा। इस दृष्टि से भी यहां पर एसपी की पोस्टिंग किए जाने पर विचार हो रहा है। बताया जाता है कि कल रात में ही एसपी की पदस्थापना का आदेश जारी होना था, लेकिन उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए और कई अफसरों के यहां पर एसपी बनने के प्रयासों को देखते हुए रात में यह आदेश जारी नहीं हो सका। ऐसा माना जा रहा है कि आज आदेश जारी हो सकता है।