ट्विशा सुसाइड केस में CBI की एंट्री, पुलिसकर्मियों से पूछताछ

51

ट्विशा सुसाइड केस में CBI की एंट्री, पुलिसकर्मियों से पूछताछ

भोपाल: राजधानी में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में अब सीबीआई की एंट्री हो गई है। इस मामले में सीबीआई के अफसरों ने मामले में प्राथमिक जांच करने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। सीबीआई मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे केस से जुडे.दस्तावेज कटारा हिल्स पुलिस से मांग रही है।

एम्स में पीएम के दौरान भी सीबीआई के अधिकारी मौजूद थे। अभी आरोपी सामर्थ पुलिस की कस्टडी में सात दिन के लिए है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में सामर्थ, गिरीबाला सिंह समेत अन्य लोगों की कॉल डिटेल भी निकाल है। जिन लोगों पर शक जाहिर किया है, पुलिस अब उन लोगों को भी नोटिस देने की तैयारी कर रही है।
ट्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने वाली दिल्ली एम्स की टीम फोटो-वीडियो और लिखित निष्कर्षों के साथ वापस दिल्ली लौट गई है। दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्विशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा। हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा का एनालिसिस किया जाना बाकी है। टीम भोपाल एम्स में ट्विशा का पीएम करने वाले डॉक्टरों के पैनल से बातचीत भी करेगी। जिससे की उन्हें पीएम रिपोर्ट तैयार करने में आसानी हो।

पुलिस को गुमराह कर रहा सामर्थ
कटारा हिल्स पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सामर्थ पुलिस को गुमराह कर रहा है। उसका कहना है कि ट्विशा चाहती थी कि उसे बच्चा ना हो। इसलिए उसने अस्पताल में गर्भपात कराया था, और दस्तावेजों में ट्विशा ने अपने साइन किए थे। जबकि परिजनों का कहना है कि ट्विशा के गर्भवती।होने की पुष्टि के बाद से पति विवाद करने लगा था। पुलिस का मानना है कि आरोपी पति पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दे रहा है।