WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

16 IPS Officers Transfers In Karnataka: IPS अधिकारियों के तबादले

1823

16 IPS Officers Transfers In Karnataka: कर्नाटक में 16 IPS अधिकारियों के तबादले

Banglore: कर्नाटक सरकार ने कल रात 16 IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। बेंगलुरु के DCP साउथ हरीश पांडे को अब ACB बेंगलुरु का SP बनाया गया है।
कृष्णकांत एसपी धारवाड़ को अब DCP साउथ बेंगलुरु बनाया गया है। श्रीनिवास गौड़ा SP को अब DCP सेंट्रल बेंगलुरु बनाया गया है। सी के बाबा जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब साउथ ईस्ट बेंगलुरु का DCP बनाया गया है।
श्री नाथ महादेव जोशी DCP साउथ ईस्ट बैंगलोर को SP लोकायुक्त बनाया गया है। लक्ष्मण निंबारगी SP बेलगांव को DCP वेस्ट बेंगलुरु बनाया गया है।
संजीव पाटिल DCP वेस्ट बेंगलुरु को अब एसपी बेलगांव बनाया गया है।
कला कृष्णस्वामी एसपी ACB सेंट्रल डिवीजन बैंगलोर को DCP ट्रैफिक ईस्ट बैंगलोर बनाया गया है।
केएम शांता राजू DCP ट्रेफिक को SP बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड डिपार्टमेंट BESCOM का SP ,नागेश SP CID को SP चिक्काबल्लापुर बनाया गया है।
लोकेश ब्रह्मपा जागलसर SP चिक्काबल्लापुर अब SP धारवाड़ होंगे। जीके मिथुन कुमार SP चिक्काबल्लापुर को SP सीआईडी बेंगलुरु बनाया गया है।
हरी राम शंकर DCP ला एंड आर्डर मंगलुरू को अब SP हसन बनाया गया है। जयप्रकाश SP ACB देवगिरी को अब एसपी बागलकोट बनाया गया है।
शोभा रानी SP BESCOM को अब SP ACB बंगलुरु बनाया गया है।
शिवांशु राजपूत ASP बंटवाल सब डिवीजन को दक्षिणी कन्नड़ में हुमनाबाद बिडर का ASP बनाया गया है।