मलखंभ में मेजबान मध्य प्रदेश को 2 स्वर्ण और 2 रजत

भारोत्तोलन में मणिपुर की मार्टिना देवी ने नेशनल रिकार्ड्स की झड़ी लगाई

313

मलखंभ में मेजबान मध्य प्रदेश को 2 स्वर्ण और 2 रजत

टेनिस में मप्र के दक्ष ने लड़कों के एकल वर्ग में जीता रजत

इंदौर/उज्जैन

मध्य प्रदेश के बेटे और बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को कई पदक अपने नाम किए। मलखंभ में जहां मेजबान खिलाड़ियों को दो स्वर्ण और दो रजत मिले वहीं टेनिस में भी एक रजत पदक आया। साथ ही भारोत्तोलन में मणिपुर की मार्टिना देवी ने कीर्तिमानों की झड़ी लगाते हुए सोना जीता। फुटबाल का सोना केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हराकर जीता।
सबसे पहले बात महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित मलखंभ की। इसमें लड़कियों के रोप इवेंट में मध्य प्रदेश की सिद्धी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मेजबान मप्र की ही पायल मंडवालिया ने रजत जीता। इसी तरह समीक्षा सुराडकर (महा) को कांस्य मिला। लड़कों के हैंगिंग इवेंट में मध्य प्रदेश के कुंदन सिंह कछावा ने पहला जबकि महाराष्ट्र के रणवीर मोहिते ने दूसरा स्थान लिया। महाराष्ट्र के ही शार्दूल रुषीकेश को कांस्य मिला। इसी तरह लड़कों के पोल इवेंट में राकेश वेरदा (छत्तीसगढ़) ने सोना जबकि यतिन कोरी (मप्र) ने रजत जीता। मोनू नेताम (छग) को कांस्य मिला।

\\भारोत्तोलन

इंदौर के बास्केटबाल एरेना में आयोजित भारोत्तोलन इवेंट्स के अंतिम दिन लड़कियों के मुकाबलों में 81 किग्रा वर्ग में श्री लक्ष्मी (आंध्र प्रदेश) (स्नैच- 86 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 105 किग्रा, कुल-191 किग्रा) ने सोना जबकि आरपी कीर्तन (तमिलनाडु) (स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-96 किग्रा, कुल -172 किग्रा) ने रजत जीता। अमृता पी. सुनील (केरल) (स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 95 किग्रा, कुल -171 किग्रा) को कांस्य मिला।
इसी तरह +81 किग्रा में एम. मार्टिना देवी (मणिपुर) (स्नैच – 88 किग्रा (एनआर), क्लीन एंड जर्क -111 किग्रा (एनआर) कुल -199 किग्रा (एनआर) ने कई रिकर्ड्स के साथ सोना जीता। के. ओविया (तमिलनाडु) (स्नैच-78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -96 किग्रा, कुल-174 किग्रा) दूसरे जबकि अभिसिक्ता कडुलुरी (ओडिशा) (स्नैच- 72 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -93 किग्रा,कुल-165 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के वर्ग में 102 किग्रा में अक्षत शर्मा (दिल्ली) (स्नैच- 123 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 151 किग्रा, कुल – 274 किग्रा) पहले स्थान पर रहे जबकि प्रशांत कुमार कैली (पंजाब), स्नैच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -152 किग्रा, कुल- 271 किग्रा) ने दूसरा और गोल्डी (हिमाचल प्रदेश) (स्नैच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -148 किग्रा, कुल- 270 किग्रा) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह +102 किग्रा में परमवीर सिंह (चंडीगढ़) ने (स्नैच- 140 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 171 किग्रा (एनआर), कुल – 311 किग्रा) के साथ पहला और केशव बिस्सा (राजस्थान) (स्नैच- 129 किग्रा,, क्लीन एंड जर्क -160 किग्रा, कुल – 289 किग्रा) ने दूसरा स्थान हासिल किया। नवजोत सिंह लाल (छत्तीसगढ़) (स्नैच- 120 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 160 किग्रा, कुल – 280 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे।

\\ टेनिस

इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित  पुरुष एकल फाइनल में आर्यन शाह (गुजरात) ने दक्ष प्रसाद (मप्र) को हराया। आर्यन ने यह मैच 6-3, 7-5 से जीता। लड़कियों के फाइनल में सुहिर्था मुरारी (कर्नाटक) ने तेजस्वी डबास (दिल्ली) पर जीत हासिल की। मुरारी ने यह मैच 6-3, 6-2 से जीता।