Cricketer Amay Khurasiya छत्तीसगढ़ रणजी टीम के नये कोच

27
Cricketer Amay Khurasiya

Cricketer Amay Khurasiya छत्तीसगढ़ रणजी टीम के नये कोच

भारत के पूर्व क्रिकेटर अभय खुरासिया के आगामी सीजन के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का नया कोच बनाया गया है। उन पर छत्तीसगढ़ को पहली बार रणजी खिताब तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

खुरासिया ने अपनी कोचिंग में साल 2024-25 सीजन में केरल को खिताब जिताने में अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

कोच खुरासिया पर केरल की तरह छत्तीसगढ़ को पहली बार रणजी खिताब तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रहेगी।

मूलत: मध्यप्रदेश इंदौर के रहने वाले अमय खुरासिया ने अपनी कोचिंग में केरल रणजी टीम (2024-25) को चैंपियन बनाया। 74 साल के रणजी इतिहास में केरल टीम पहली बार कीर्तिमान रचा था।53 साल के अमय खुरासिया भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने वर्ष 1999 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। बांग्लादेश में सार्क क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय-ए क्रिकेट टीम की कप्तानी की और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम संयुक्त विजेता बनी थी। खुरासिया ने अपने करियर में 12 इंटरनेशनल वनडे (1999-2001) मैच खेले हैं। कुल 119 प्रथम श्रेणी मैच (1989-2006) खेलने का अनुभव भी खुरासिया के पास है।

खुरासिया ने एमपी जूनियर टीम से लेकर रणजी टीम तक लंबे समय तक नेतृत्व किया। बीसीसीआई के लेवल-सी कोच की डिग्री हासिल की। पिछले 23 साल से बतौर प्रशिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) और पूर्व इंटरनेशल क्रिकेटर अमय खुरासिया के बीच मुख्य कोच नियुक्त करने को लेकर अनुबंध हुआ है।
इस दौरान CSCS के निदेशक बलदेव सिंह भाटिया, निदेशक विजय शाह और अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।