भारत में मानसून की 2 प्रमुख चैनल सक्रिय,मुंबई में 17 से 21 तक झमाझम बारिश,MP में आज शाम तेज बारिश की संभावना!

133

भारत में मानसून की 2 प्रमुख चैनल सक्रिय,मुंबई में 17 से 21 तक झमाझम बारिश,MP में आज शाम तेज बारिश की संभावना!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में मानसून की दो प्रमुख चैनल सक्रिय है। एक उत्तर- पूर्व से और दूसरी दक्षिण- पूर्व से। इस तरह भारत को 80% मानसून ने घेर रखा है। पहली चैनल अब भी एक बड़े घेरे के रूप में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से शुरू होकर नेपाल भूटान, चायना के रास्ते टर्न लेकर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी राज्यों से होकर मध्य प्रदेश सहित पश्चिमी राज्यों की तरफ हैं, जिसका भरपूर लाभ बारिश से मिल रहा है।

दूसरी चैनल दक्षिण- पूर्व का मानसून दक्षिणी राज्यों समेत महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ की ओर निरंतरता बनाए हुए है।

आज तेलंगाना, महाराष्ट्र को मानसून भारी प्रभावित कर सकता है। इसके असर से मुंबई में आज से लेकर 21 – 22 जुलाई तक कई बार भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

मध्य प्रदेश में दोनों चैनल से आ रहे मानसून का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में आज दोपहर बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। पूर्वी दिशा का मानसून सीधे प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग को प्रभावित करेगा, जबकि उत्तरी भाग का मानसून प्रदेश के उत्तरी भाग को सामान्य रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।