2 Survived Plane Crash : विमान हादसे में 2 यात्री जीवित बचे, एक अस्पताल में भर्ती, 240 की मौत होने की पुष्टि!

बचे ब्रिटिश भारतीय यात्री रमेश विश्वास का वीडियो देखिए!

1312

2 Survived Plane Crash : विमान हादसे में 2 यात्री जीवित बचे, एक अस्पताल में भर्ती, 240 की मौत होने की पुष्टि!

Ahmedabad : एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद में क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल 2 लोगों के बचने की बात सामने आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई।

पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी गई, कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए। उनका वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक और जिंदा बचा यात्री अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले कहा गया था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

IMG 20250612 WA0120

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार प्लेन की 11-A नंबर की सीट पर बैठे थे। एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

 

शवों की पहचान मुश्किल

हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।