20 हजार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में Amazon

ऊंचे ओहदों पर बैठे लोग भी टारगेट पर

769

20 हजार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में Amazon

-कॉमर्स कंपनी अमेजन 20 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी की यह योजना हाल ही में सामने आई छंटनी की रिपोर्ट की तुलना में दोगुनी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के कई विभागों में छंटनी कर सकती है।

इसमें डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, टेक्नोलॉजी स्टाफ और कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव के कर्मचारी शामिल होंगे। कंपनी की ओर से यह छंटनी आने वाले महीनों में होगी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने हाल में इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी कई विभागों के कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन उन्होंने छंटनी होने जा रहे कर्मचारियों की संख्या का जिक्र नहीं किया था। नवंबर में, कुछ आंतरिक सूत्रों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया था कि कंपनी 10,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है।

छंटनी की संख्या 10 से बढ़कर 20 हजार हो सकती है

अब, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह छंटनी की संख्या दोगुना हो गई है। अमेजन सभी स्तरों पर लोगों को निकालने की योजना बना रहा है, जिसमें सबसे वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी प्रबंधकों को कथित तौर पर कर्मचारियों के काम का आकलन करने के लिए कहा गया है, ताकि अमेजन लगभग 20 हजार लोगों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर सके। कंपनी अपने कॉरपोरेट स्टाफ में 6 प्रतिशत की छंटनी अमेजन के 1.5 मिलियन कर्मचारियों में से लगभग 1.3 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

कंपनी के कर्मचारियों में डर का माहौल

सूत्रों की मानें तो कॉरपोरेट कर्मचारियों को पहले ही सतर्क कर दिया गया है कि प्रभावित कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस और सर्वेंस का भुगतान किया जाएगा। छंटनी की खबर सामने आने के बाद कंपनी के कर्मचारियों में डर का माहौल है। छंटनी के पीछे अभी तक जो वजह सामने आई है उसमें कोविड महामारी के दौरान ओवर-हायरिंग को जिम्मेदार बताया जा रहा है। कंपनी के वित्तीय गिरावट को मैनेज करने के लिए अब लागत में कटौती पर विचार कर रही है।

हाल ही में हुई छंटनी की घोषणा

अमेजन के सीईओ ने हाल ही में घोषणा की थी कि छंटनी की प्रक्रिया कुछ महीनों तक जारी रहेगी और कंपनी द्वारा सब कुछ का आकलन करने के बाद प्रभावित कर्मचारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। इसलिए कहा जा रहा है कि छंटनी होने वाले कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।