20% Tobacco Lover : कलेक्टर कार्यालय के 20 फ़ीसदी अधिकारी व कर्मचारी तंबाकू प्रेमी!

दंत परीक्षण शिविर में का खुलासा, 30% को पायरिया रोग!

322

20% Tobacco Lover : कलेक्टर कार्यालय के 20 फ़ीसदी अधिकारी व कर्मचारी तंबाकू प्रेमी!

Indore : कलेक्टर कार्यालय के 20 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारियों तंबाकू का सेवन करते हैं। यह खुलासा जब हुआ तब प्रशासन ने कलेक्टर कार्यालय में दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जांच करने पहुंचे विशेषज्ञों ने बताया कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की जांच की गई है।

जिले में सरकारी कर्मचारियों को तंबाकू से दूर करने जिम्मेदारी जिन अफसरों को मिली है, उन्हीं के कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी इससे दूर नहीं हैं। दिखावे के लिए लगाने वाले जागरूकता शिविर से लोगों को प्रेरित करने का तो प्रयास करते हैं। लेकिन खुद ही इससे दूर नहीं हो पाते हैं। शिविर में तंबाकू का सेवन करने वाले कई लोगों में तंबाकू खाने के गंभीर लक्षण भी देखने को मिले। जिन्हें इसे छोड़ने की सलाह दी गई है। तंबाकू का अधिक सैवन करने से कई लोगों को मुंह खोलने में भी परेशानी आ रही है।

IMG 20230619 WA0028

जिन लोगों को दंत संबंधित समस्या हुई है। उन्हें दंत चिकित्सालय में उपचार के लिए भी बुलवाया गया है। साथ ही 30 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारियों का पायरिया की शिकायत है। शिविर में कार्यालय में पदस्थ सभी लोगों को दंत परीक्षण के लिए निर्देश मिले थे, लेकिन उनमें से 187 अधिकारी-कर्मचारियों ने ही भाग लिया। इन्होंने कलेक्टर इलैयाराजा टी के निर्देशों का भी पालन नहीं किया।

तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ
हाल ही में कलेक्टर ने कार्यालय को तंबाकू मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय में तंबाकू के सेवन पर प्रतिबंधित किया गया है। इसमें यह भी निर्देश किए है कि तंबाकू का सेवन करते पाए जाने पर पेनल्टी भी लगाई जाएगी। साथ ही आयोजित बैठक में सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई थी। लेकिन इसका कोई खास असर अधिकारी-कर्मचारियों पर नजर नहीं आ रहा है। यदि जिम्मेदार अधिकारी ही तंबाकू सेवन से दूर नहीं रह पाएंगे तो फिर शहर की जनता को कैसे दूर रखेंगे।