WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

3.54 Lacs Smart Meters: बिजली उपभोक्ताओं के यहां अत्याधुनिक स्मार्ट मीटरों की स्थापना

3.54 Lacs Smart Meters: बिजली उपभोक्ताओं के यहां अत्याधुनिक स्मार्ट मीटरों की स्थापना

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी केंद्र और राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले स्मार्ट मीटरों की स्थापना का कार्य तेजी से कर रही है। अब तक कंपनी क्षेत्र में 3.54 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए है।

इन मीटरों से स्वतः ही मीटर रीडिंग कंपनी मुख्यालय एवं बिलिंग साफ्टवेयर तक पहुंच जाती है। इससे रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतों में व्यापक रूप से कमी आई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि सबसे ज्यादा अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर इंदौर में 1.53 लाख लगाए जा चुके है। इसके साथ उज्जैन में 65 हजार, रतलाम में 56 हजार, खरगोन में 36745, देवास में 28720, महू में 14737 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। तोमर ने बताया कि महू शहर में शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है, शेष शहरों में कार्य तेजी से जारी है।