3 Lacs Litre Illicit Diesel Siezed: प्रशासन द्वारा 3 लाख लीटर अवैध डीजल जप्त, 5 करोड रुपए है कीमत

1166
3 Lacs Litre Illicit Diesel Siezed: प्रशासन द्वारा 3 लाख लीटर अवैध डीजल जप्त, 5 करोड रुपए है कीमत

3 Lacs Litre Illicit Diesel Siezed: प्रशासन द्वारा 3 लाख लीटर अवैध डीजल जप्त, 5 करोड रुपए है कीमत

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले के एबी रोड स्थित औद्यागिक क्षेत्र निमरानी में डीजल के अवैध कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए 3 लाख लीटर करीब 5 करोड रूपये की कीमत का डीजल जप्त किया है। प्रशासन की टीम को आशंका है कि केमिकल से नकली डीजल बनाया जा रहा था। प्रशासन की टीम ने बालाजी बायो डीजल पंप सहित तीन फैक्ट्री कुल 4 स्थानो पर एक साथ छापामार कार्यवाही की है।

कसरावद और खरगोन एसडीएम, मण्डलेश्वर एसडीओपी की अगुवाई में 4 विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही को अन्जाम दिया। मौके से करीब 8 पेट्रोल डीजल के टैंकर भी जब्त किये। सभी स्थानो को प्रशासन ने करीब 6 घन्टे की लंबी कार्यवाही के बाद सील कर पुलिस तैनात कर दी है।

खरगोन के अंजनगांव में पेट्रोल टैकर हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट और सतर्क है। जिले में अब तक की पेट्रोल डीजल के अवैध संग्रहण और नकली होने की आशंका को लेकर सबसे बडी कार्यवाही हुई है। इस कार्यवाही से पेट्रोल डीजल के कारोबारी और माफियाओ में हडकंप मच गया है। कार्यवाही के चलते खुद जिले के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह निमरानी मौके पर पहुंच गये।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने मीडिया को बताया की पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के अवैध संग्रहण और संगठित तरीके से विभिन्न स्थानों पर पेट्रोेल-डीजल बेंचे जाने अवैध व्यापार की शिकायत मिल रही थी। हाल ही में अंजनगांव की घटना हुई है ऐसे समय में अवैध डीजल पेट्रोल का संग्रहण से किसी की जान माल को खतरे में नही डाला जा सकता। प्रशासन ने छापामार कार्यवाही की है। प्रारम्भिक जांच में करीब 3 लाख डीजल या केरोसिन या बायो डीजल मिला है। कीमत करीब 5 करोड़ रूपये है। संग्रहण बिना किसी नियम व अनुमति के किया जा रहा था। बडा अपराध है। ठोस कार्यवाही होगी। संग्रहण स्थलों पर यूरिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेंहू भी बरामद हुआ है। पेट्रोल पंप सहित तीन गोडाउन को सील किया है। बडी अनियमितताएं मिली है। जांच समिति गठित की गई। जाॅच के अनुसार कार्यवाही होगी।

इधर एसपी धर्मवीर सिह का कहना था की असुरक्षित और खतरनाक तरीके से अवैध रूप से संग्रहण डीजल किया गया था। सयुंक्त प्रशासन की टीम जाॅच कर रही है। बडी कार्यवाही होगी। इसके पिछे कोई बडा रैकेट या गिरोह भी हो सकता है उसको खुलासा करेगे। गुजरात से भी सामग्री लाने की बात सामने आ रही है। इनके मालिको का पता लगाया जा रहा है। जाॅच के बाद पुलिस कार्यवाही कर रैकेट का पर्दाफाश करेगी।