WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उत्सव आयोजित हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन अर्चना लाभ प्राप्त किया

WhatsApp Image 2026 02 15 At 7.26.38 PM

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उत्सव आयोजित हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन अर्चना लाभ प्राप्त किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । महाशिवरात्रि पर्व पर नगर एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में शिव मंदिरों देवालयों शिवालयों में भगवान शंकर की आराधना पूजा आरती जलाभिषेक करने हेतु विशेष रूप से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है ।

अद्वितीय अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में प्रवेश द्वार पर दर्शन पूजन अर्चना की व्यवस्था है । भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया गया है । बाहर से ही कतारबद्ध हो कर महिलाओं पुरुषों को अलग अलग दर्शन पूजन अर्चना कर रहे हैं

WhatsApp Image 2026 02 15 at 7.26.12 PM
ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः काल से ही कतारें लग रही है और यह क्रम निरन्तर चल रहा है । व्यवस्था के अनुसार लगातार 33 घंटों तक भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे ।

WhatsApp Image 2026 02 15 at 7.26.14 PM
दोपहर तक ही 25 से 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन अर्चना कर चुके हैं और लगातार पहुंच रहे हैं कतार में लगकर
अनुमान है कि देर रात तक 50 से 75 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन अर्चना लाभ प्राप्त होगा ।

मुख्य पुजारी पंडित कैलाशचंद्र भट्ट पंडित सुरेन्द्र आचार्य पंडित राकेश भट्ट ने पशुपतिनाथ गर्भगृह के बाहर दर्शनार्थीयों को अर्चना दर्शन पूजन कराया ।

WhatsApp Image 2026 02 15 at 7.26.12 PM 1
पशुपतिनाथ मंदिर परिक्षेत्र में पशुपतिनाथ लोक में भी भारी भीड़ देखी गई है ।
तापेश्वर महादेव मंदिर दर्शन पूजन अर्चना के लिए भीड़ एकत्रित है ।

प्रबंधन समिति एवं सुरक्षा बलों द्वारा व्यवस्था की गई , महिला पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची ।
सारे मंदिर परिक्षेत्र में पशुपतिनाथ मंदिर ओर लोक में रंगीन आकर्षक विद्युत सज्जा की गई बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने निहारा।

इसके अलावा नगर के नई आबादी अफ़ीम गौदाम स्थित प्राचीन श्री अमलेश्वर महादेव मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है और यहां भी तांता लगा हुआ है । कुबेर महाराज सहित शिव पंचायत की आकर्षक प्रतिमाओं का दर्शन करने भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल गुरु सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि अमलेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है ओर यह श्रद्धा आस्था का केंद्र है।

WhatsApp Image 2026 02 15 at 7.26.39 PM
खिलचीपुरा में कुबेर महाराज के साथ श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित भूतेश्वर महादेव, गोपाल कृष्ण गौशाला स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक आरती पूजन अर्चना क्रम चल रहा है । गांधी चौराहा स्थित विश्वपति शिवालय में पंडित दिलीप दुबे द्वारा महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया है और यहां सुबह से ही पूजन अर्चना अभिषेक क्रम चल रहा है ।

बड़ी होली शहर क्षेत्र के प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक आरती पूजन चल रहा है। रामटेकरी में सोमेश्वर महादेव मंदिर, स्टेशन पास नीलकंठ महादेव मंदिर , द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर , विश्वनाथ महादेव मंदिर, किटीयानी में पिपलेश्वर मंदिर,
बस स्टैंड पर बड़े बालाजी मंदिर में शिव मंदिरों , राम मोहल्ले में बहुत प्राचीन मंशा पूर्ण महादेव मंदिर, केशव नगर हाफिज कॉलोनी सरस्वती स्कूल में शिव मंदिर आदि
अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजन अर्चना दर्शन क्रम चल रहा है ।

वहीं सामाजिक संगठनों धार्मिक संगठन ने दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुओं के लिए फलाहार खिचड़ी फल दुग्ध प्रसाद की निःशुल्क वितरण व्यवस्था दी है इसका लाभ भी बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु प्राप्त कर रहे हैं ।