32 ED Raids in Jharkhand : झारखंड में 32 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

छत्तीसगढ़ वाले सिंडिकेट को लेकर ही झारखंड में भी छापामारी!

563

32 ED Raids in Jharkhand : झारखंड में 32 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Ranchi (Jharkhand) : आज सुबह झारखंड के कई शहरों में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने एक बार फिर दबिश दी। रांची के हरमू के साथ दुमका और देवघर में भी एक साथ छापेमारी की। सूचना के अनुसार छापेमारी शराब घोटाले को लेकर की गई है। रांची में मंत्री रामेश्वर उरांव तिवारी के भाई सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापे मारे गए। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ वाले सिंडिकेट को लेकर ही झारखंड में भी छापामारी चल रही है।

बुधवार सुबह एक दर्जन से ज्यादा टीम छापेमारी के लिए निकली। झारखंड के 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। मंत्री रामेश्वर उरांव के रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई। रांची में 7 जगहों पर छापे मारे। जामताड़ा में भी छापा मारा गया। वहीं देवघर में 8 जगहों पर छापेमारी की सूचना है। दुमका में शराब व्यवसाय योगेंद्र तिवारी के कार्यालय उनके करीबियों और उनके परिजनों के किसानों पर भी ED ने छापेमारी की। दुमका शहर में अलग-अलग पांच जगह पर ED की कार्रवाई हुई। इनमें तनिष्क शोरूम, तिवारी ऑटोमोबाइल्स कुम्हारपाड़ा स्थित पप्पू शर्मा और ठेका बाबा के मंदिर के नजदीक अनिल सिंह के घर पर कार्रवाई चल रही है।

WhatsApp Image 2023 08 23 at 11.35.46

तनिष्क शोरूम और तिवारी ऑटोमोबाइल शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के करीबियों का बताया जा रहा है। जबकि, बाकी के दो दोनों ठिकाने पप्पू शर्मा और अनिल सिंह कई हैं, जो शराब व्यवसाय से जुड़े हैं। इसके अलावा गिलान पाड़ा स्थित कार्यालय में भी छापेमारी की सूचना मिली। ED के छापे के दौरान आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

जानकारी मिली है कि कोलकाता में भी कुछ जगह छापामारी की गई। देवघर में भी ईडी की छापेमारी चल रही है। संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के नेता की आवास सहित कई छापे मारे गए। देवघर में कांग्रेस के नेता और 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय के आवास पर ईडी की कार्रवाई हुई। जमीन कारोबारी अभिषेक झा के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी की। अभिषेक झा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं विनोद नंद झा के पोते हैं। वे पूर्व में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

WhatsApp Image 2023 08 23 at 11.35.45

राज्य के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। देवघर में मैहर गार्डन और बिस्कोमान भवन में कागजात खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, रामेश्वर, विनय सिंह का कांग्रेस नेता मुन्नम संजय और जमीन कारोबारी अभिषेक झा सहित कई लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे। ईडी ने सभी ठिकानों में अंदर से गेट को लॉक कर दिया है, किसी को बाहर आने पर भी रोक लगा दी गई।