4 चक्रवात बदल रहे हैं मानसून की गति,भारत के पश्चिम और पूर्व में 2 चक्रवातों का खतरा

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी वर्षा की संभावना

816

4 चक्रवात बदल रहे हैं मानसून की गति,भारत के पश्चिम और पूर्व में 2 चक्रवातों का खतरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मानसून की गति को भारत के पूर्व में तीन और पश्चिम में एक चक्रवात प्रभावित कर रहे हैं। भारत के आसपास अब दो चक्रवात हो गए हैं। पहला चक्रवात दक्षिण पश्चिम महासागर में बना हुआ है जो उत्तर की ओर उठ रहा है जबकि दूसरा चक्रवात बंगाल की खाड़ी में अभी बनना शुरू हो रहा है जो पश्चिमी बंगाल सहित पूर्वी राज्यों को प्रभावित कर सकता है।

इधर चाइना के पास बना चक्रवात यूं तो उत्तर पूर्व की ओर जा रहा है लेकिन उसकी हवाओं का असर बंगाल की खाड़ी में भी बादलों की सप्लाई कर रहा है। इन दोनों चक्रवातों के कारण बादलों का ध्रुवीकरण हो रहा है। (चित्र में देखिए ग्रीन घेरे में चक्रवात)

पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का एक रैला राजस्थान से मध्यप्रदेश की ओर होता हुआ दक्षिण राज्यों की तरफ जा रहा है। मध्य प्रदेश के मध्य -पूर्व में वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

इन बादलों का छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिमी हवाओं से आपसी टकराव भी हो रहा है। इन कारणों से भारत में मानसून की गति प्रभावित हो रही है। हालांकि, ओडिसा, केरल, आंध्रा, और तमिलनाडु में वर्षा का सिलसिला चल रहा है।