केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, कीमतें होगी कम!

368

केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, कीमतें होगी कम!

कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार पहुंचने के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल पर टैक्स 13 से घटाकर 3 रुपए और डीजल पर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। जानिए इससे तेल कंपनियों, महंगाई और आम जनता पर क्या असर पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल पर सरकार की बड़ी राहत!एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर?

कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार पहुंचने के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल पर टैक्स 13 से घटाकर 3 रुपए और डीजल पर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। जानिए इससे तेल कंपनियों, महंगाई और आम जनता पर क्या असर पड़ेगा।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती कर दी है। नए फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए कर दी गई है, जबकि डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं और तेल कंपनियों पर भारी दबाव बन गया है। इस फैसले का उद्देश्य तेल कंपनियों को राहत देना और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी को रोकना है।

पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे या नहीं?

एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि, क्या इससे पेट्रोल और डीजल सस्ता होगा। वास्तव में यह कटौती सीधे तौर पर कीमतें कम करने के लिए नहीं की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर सरकार टैक्स में कटौती नहीं करती, तो तेल कंपनियों को घाटा होने के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ सकते थे।

इसलिए सरकार ने टैक्स कम कर कंपनियों को राहत दी है, ताकि वे कीमतें बढ़ाने से बच सकें। यानी इस फैसले का मकसद पेट्रोल-डीजल को सस्ता करना नहीं बल्कि महंगा होने से रोकना है।