
4 Generations Celebrate Raksha Bandhan Together : 10 से 75 साल के परिवारजन हुए शामिल
Ratlam : भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जहां एक ओर परिवार बिखरते जा रहे हैं, रिश्ते समाप्त होते जा रहें हैं और आधुनिकता की और भागती युवा पीढ़ी, पश्चिमी संस्कृति की और आकर्षित होती जा रही हैं, ऐसे में भारतीय संस्कृति हासिए पर आ रही हैं। वहीं शहर के लुनिया परिवार ने सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाते हुए एकता समन्वय और अपनापन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
भरावा की कुई में कमलाबाई, समीरमल लुनिया परिवार ने सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया। इसमें परिवार के 50 सदस्य शामिल हुए। जिनमें 75 साल के सबसे बड़े विजय कुमार लुनिया से लेकर 10 साल के सबसे छोटे सदस्य शुद्ध लुनिया शामिल हुए। जहां भाईयों को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधें तो भाईयों ने रक्षा का वचन दिया। बता दें कि विगत कई वर्षों से लुनिया परिवार सामूहिक रूप से रक्षाबंधन पर्व मनाते हुए एकता, अखंडता, संप्रभुता की मिसाल पेश करता आया है!
सूरजबेन लख्मीचंद जी लुनिया परिवार की 4 पीढ़ियों द्वारा संयुक्त रूप से रक्षा बंधन का पर्व मना कर समाज को सामाजिक एकता, परिवार में समन्वय और सद्भाव की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। रक्षाबंधन के इस पारिवारिक समारोह में बहने मुंबई, अहमदाबाद व दूर-दूर से भाई बहन के इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने रतलाम पहुंची थी।





