WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मन्दसौर में युवती के साथ चाकू से वार कर किया घायल – आरोपी पुलिस की गिरफ्त में – युवती उपचार हेतु जिला अस्पताल में 

321

मन्दसौर में युवती के साथ चाकू से वार कर किया घायल – आरोपी पुलिस की गिरफ्त में – युवती उपचार हेतु जिला अस्पताल में 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज मामले में विजय पिता नंदलाल नायक युवक अपने साथ युवती खुशबू पिता भारतसिंह हाडा को शासकीय नम्बर प्लेट के वाहन में बिठा कर रेवास देवड़ा मार्ग पर धुंधलेश्वर महादेव मंदिर परिक्षेत्र में ले गया और इस युवती पर चाकू से प्राणघातक हमला कर गम्भीर घायल कर दिया ।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी विजय नायक को राउंडअप किया है । गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया है जहां उपचार चल रहा है

जिला अस्पताल में भारी भीड़ एकत्रित हो गई सी एस पी जितेन्द्र भास्कर ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था ठीक कर घायल युवती उपचार हेतु डॉक्टर से बात की ओर लोगों को वहां से हटाया ।

IMG 20260309 WA0115

युवती के भाई गोविन्द पिता भारतसिंह हाडा ने बताया कि बहन शंकर स्टोर्स पर काम करने जा रही थी और बीच में खानपुरा क्षेत्र के विजय ज़बरदस्ती वाहन में बिठा कर ले गया और चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया।

बताया गया है कि युवती को दोनों हाथों पर एवं पेट में चाकू से वार किया गया है और बहुत रक्त स्त्राव हुआ है ।

सिटी कोतवाली पुलिस प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी युवक को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। घायल युवती उपचार रत है उसके बयान महिला पुलिस द्वारा लिए जाने पर आगे कार्यवाही होगी ।