40 Days Holi in Khargone: खरगोन में भी ब्रज की तर्ज पर 40 दिन तक खेली जाती है होली

40 Days Holi in Khargone: खरगोन में भी ब्रज की तर्ज पर 40 दिन तक खेली जाती है होली

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन की गोवर्धननाथ हवेली में बृज के तर्ज पर 40 दिन तक होली खेली जाती है। इस दौरान हवेली में आस्था और श्रद्धा जमकर दिखाई देती है। हर कोई ठाकुर जी के साथ होली खेलने के लिये आतुर रहता है।

बंसत पंचमी से होलिका दहन के बाद धुलेंडी तक मंदिर परिसर में आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालु ठाकुर जी के साथ प्रतिदिन होली खेलते हैं। खास बात यह है कि यहाँ फूलों के प्राकृतिक रंग तैयार किये जाते हैं।

WhatsApp Image 2023 03 06 at 5.06.08 PM 1

बसंत पंचमी से शुरूआत के 35 दिन अबीर गुलाल के साथ सूखे रंग से होली खेली जाती है। अंतिम 5 दिन तक गीले रंगों से होली खेली जाती है। बृज के तर्ज पर मंदिर में होली के दौरान होली के रसिया गीतों पर महिलाएं गोपियां बनकर जमकर नृत्य करती हैं।

रसिया गीतों के गायन के दौरान आस्था, भक्ति जमकर दिखाई देती है। मंदिर में होली के दौरान मुखिया जी के द्वारा उड़ाए जाने वाले कलर को हर कोई अपने ऊपर डलवाने के लिये आतुर नजर आता है।

WhatsApp Image 2023 03 06 at 5.06.08 PM 2

श्रद्धालुओं का मानना है कि गोवर्धन नाथ मंदिर में ब्रज के तर्ज पर होली खेली जाती है। भगवान ठाकुर जी के साथ हर कोई श्रद्धालु होली खेलना चाहता है। 40 दिन तक बसंत पंचमी से धुलेंडी तक होली खेली जाती है।

मंदिर में होली के रसिया गीत के दौरान महिलाएं गोपी बनकर जमकर नृत्य करती हैं। 8 मार्च को होली उत्सव का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालु चार विशेष दर्शन में भगवान के साथ होली खेलेंगे।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, प्रीति गोपाल महाजन (महिला श्रद्धालु, खरगोन)-

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, सीमा महाजन (महिला श्रद्धालु, खरगोन)-

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, ललिता महाजन (महिला श्रद्धालु, खरगोन)-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, यौगेश सराफ (श्रद्धालु, खरगोन)-