WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Police Misconduct Against Retired DSP: पन्ना पुलिस के खिलाफ लामबंद होंगे इंदौर के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी, DGP के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

WhatsApp Image 2026 04 12 At 19.12.42

Police Misconduct Against Retired DSP: पन्ना पुलिस के खिलाफ लामबंद होंगे इंदौर के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी, DGP के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

इंदौर: Police Misconduct Against Retired DSP Bharat Singh Chauhan: मध्य प्रदेश में पन्ना जिले में मंडला थाने में पुलिस द्वारा सेवानिवृत डीएसपी भारत सिंह चौहान और उनकी पत्नी के साथ हुए दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी के खिलाफ इंदौर के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी लामबंद हो गए है। मध्य प्रदेश में शायद यह पहला मौका होगा जब एक रिटायर्ड अधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी एक साथ एकत्रित होकर DGP के नाम इंदौर के पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे।

Police Misconduct Against Retired DSP: इंदौर पुलिस राजपत्रित सेवानिवृत अधिकारी संघ के पदाधिकारी और किसी समय मप्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रहे देवेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि पन्ना जिले में मंडला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पिछले दिनों सेवानिवृत्त DSP भारत सिंह चौहान के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनकी पत्नी को भी प्रताड़ना सहना पड़ी। यह बहुत ही दुख की बात है कि एक रिटायर्ड अधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी ने अमानवीय व्यवहार किया। इतना ही नहीं उन्हें थाने में बिठा कर रखा और बिना वजह आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मामला बना दिया। हालत यह हो गई कि 80 साल के बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी को अपनी जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर लगाना पड़े। इस अभद्र व्यवहार और मानवीय प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कल पहली बार इंदौर के सभी सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एकजुट होंगे और दोपहर 12:00 बजे पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को उनके पलासिया स्थित कार्यालय पर ज्ञापन सौंपेंगे।

किसी समय इंदौर के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक रहे श्री देवेंद्र सिंह सेंगर ने उक्त घटना को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इसका विरोध करना जरूरी है।

Police Misconduct Against Retired DSP: ज्ञापन में डीजीपी से मांग की जाएगी कि इस अमानवीय घटना को लेकर पन्ना जिले के सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय। साथ ही पन्ना पुलिस द्वारा की गई एकतरफा कार्यवाही की भोपाल स्तर पर जांच की जाय । निष्पक्ष जांच के लिए यह जरूरी है कि पन्ना स्थित सम्बन्धित दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को वहां से तत्काल हटाया जाए।