WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

5 People Burnt to Death : एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत, कारण अज्ञात!

रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए, सुबह घर से धुआं निकलता दिखा!

584
WhatsApp Image 2024 01 30 At 6.38.36 PM

5 People Burnt to Death : एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत, कारण अज्ञात!

Bareli (UP) : बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। फरीदपुर कस्बे में एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक दम्पति और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। एक कमरे में पांच लोग सो रहे थे। रविवार तड़के घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि कमरा बाहर से बंद था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अजय गुप्ता उर्फ ​​टिंकल हलवाई था। वह अपने परिवार के साथ तीन साल से फरीदपुर के मोहल्ला फर्रकपुर में एक रिश्तेदार के मकान में किराए पर रहता था। शनिवार की रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। तड़के जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बताया गया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। दरवाजा बंद करने के लिए अंदर कोई कुंडी नहीं थी।

कमरा बाहर से बंद था
कमरे के अंदर पांचों शव जली हुई अवस्था में पड़े थे। कमरे में रखा सारा सामान जल गया। मंजर इतना भयावह था कि लोगों की रूह कांप उठी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार पहुंच गए। इस घटना से हर कोई हैरान है।

घटना की जानकारी मिलते ही SSP घुले सुशील चंद्रभान समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गये। आसपास के लोगों को जानकारी दी। एसडीएम, तहसीलदार के साथ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ। नितिन कुमार गंगवार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कमरे में गैस सिलेंडर रखा हुआ मिला। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

SSP घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है। दंपत्ति और उनके बच्चों की जलकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जब वे पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। ताला पड़ा हुआ था। आग कैसे लगी इसकी पूरी जांच की जा रही है।