WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

छात्रा से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

0
Minor Raped
Rape of Minors

छात्रा से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने स्पोर्ट्स टर्फ पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा था।

सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के अनुसार, इंदौर में बीकॉम की पढ़ाई कर रही पीड़िता आरोपी माहीन जुनैद शेख से पूर्व-परिचित थी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 17 जून को माहीन ने उसे फोन कर शहर के बाहरी इलाके में स्थित अपने स्पोर्ट्स टर्फ पर बुलाया।

पीड़िता के अनुसार, वहां पहुंचने पर आरोपी ने पहले उसे परिसर दिखाया, फिर गर्मी का हवाला देकर एक एसी कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने जबरन कमरे में ले जाकर मारपीट की और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसका मुंह दबाया और घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घर लौटने पर परेशान हालत में देख परिजनों ने पूछताछ की, जिसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता के बयान के आधार पर सनावद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस बीच, स्थानीय संगठनों के सदस्यों ने स्पोर्ट्स टर्फ पर कथित अवैध गतिविधियों की गहन जांच की मांग की है। संगठनों ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।