भोपाल में 55 लाख की लूट: बदमाशों ने चाकू अड़ाकर प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी रोकी!

35

भोपाल में 55 लाख की लूट: बदमाशों ने चाकू अड़ाकर प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी रोकी!

भोपाल। स्मार्ट सिटी रोड पर एक प्रॉपर्टी डीलर से 55 लाख रुपये की लूट हो गई। डीलर स्कूटी पर सवार होकर एक सौदे की रकम लेकर पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर से जा रहा था। कुछ दूर पर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी के सामने बाइकें अड़ा दीं और फिर चाकू दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना सात मार्च को रात करीब 9:30 बजे की है। श्यामला हिल्स पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा है.

प्राप्त सूत्रों के अनुसारके अनुसार प्रॉपर्टी डीलर चूनाभट्टी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया कि वह प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है। सात मार्च को एक सौदा करवाने के बाद वह 55 लाख 50 हजार रुपये की रकम लेकर अपने भाई के साथ जुमेराती से घर की ओर लौट रहा था। वे स्कूटी पर सवार थे, एक भाई स्कूटी चला रहा था, जबकि उसका भाई पीछे बैठा था। वे पॉलिटेक्निक चौराहे से डिपो चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी स्मार्ट सिटी रोड पर पीछे से आए बदमाशों ने सामने से बाइकें अड़ाईं, फिर गाली-गलौज करने लगे। एक बदमाश ने जेब से चाकू निकालकर डराया और फिर उसके साथी बैग लूटकर भाग निकले फरियादी ने श्यामला हिल्स थाने में मामले की शिकायत की, जिसके बाद आठ मार्च को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपितों की तलाश की जा रही है। लूट के मामले में पुलिस हवाला एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी किस सौदे के तहत लाई जा रही थी और इसकी सूचना बदमाशों तक कैसे पहुंची।