WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत..

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत..

छतरपुर: जिले के नौगांव में ईशानगर रोड स्थित आर्मी कैंट के पास ग्राम सलेहा निवासी एक ट्रक ड्राइवर की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बुधवार दोपहर दर्दनाक मौत हो गई।

IMG 20260402 WA0120

मृतक व्यापारी का ट्रक सीमेंट उतारने के लिए वेयरहाउस के पास खड़ा था। ट्रक ड्राइवर तिरपाल खोलने के लिए ट्रक की छत पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन उसकी चपेट में आ गई और करंट लगने से वह झुलस गया। घटना इतनी भयावह थी कि ट्रक ड्राइवर का करीब 40 प्रतिशत शरीर जल गया।

घटना की सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत विद्युत विभाग को सूचित किया। विद्युत विभाग की टीम ने लाइन बंद कराकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस एवं विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की विवेचना कर रही है। दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि आसपास सड़क पर भारी जाम लग गया। स्थानीय लोग और चालक इस हादसे को देखकर सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।