WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

55 Police Jawans Promoted: नक्सलियों को मार गिराने वाले 55 पुलिस जवानों को मिली पदोन्नति

 दो घटनाओं में तीन नक्सलियों को किया था धाराशाही

55 Police Jawans Promoted: नक्सलियों को मार गिराने वाले 55 पुलिस जवानों को मिली पदोन्नति

भोपाल: नक्सलियों को मार गिराने वाले 55 पुलिस जवानों को पुलिस मुख्यालय ने आॅउट आॅफ टर्म पदोन्नति दी है। इसमें से एक घटना नवंबर और दूसरी घटना दिसंबर की है। जिसमें तीन खूंखार नक्सलियों को पुलिस जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। आॅउट आॅफ टर्म देने से पहले पुलिस मुख्यालय ने भी इस एनकाउंटर की जांच करवाई थी। इसके बाद इन सभी को क्रम पूर्व पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है।

नवंबर में मारे थे दो नक्सली

यह घटना बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के खुपखार वनरेंज की जामसेहरा वनचौकी के नजदीक हुई थी। इसमें पुलिस को यह पता चला था कि यहां पर कान्हा भोरमदेव डिवीजन के जोन समन्वयक टीम प्रभारी डीव्हीसीएम नक्सली गणेश और इसी डिवीजन के विस्तार प्लाटून के कमांडर राजेश उर्फ नंदा अपने साथियों के साथ मौजूद हैं। इन दोनों पर मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में करीब 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस सूचना पर पुलिस अपनी टीम के साथ यहां पर पहुंची थी। जैसे ही नक्सलियों को पुलिस के आने की भनक लगी, उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। नतीजे में पुलिस की ओर से भी फायर हुए। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों नक्सलियों को मार गिराया। इनके पास एके 47 भी बरामद की गई थी। इस उपलब्धि पर पुलिस मुख्यालय ने हॉक फोर्स के एक एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक और 17 आरक्षकों को क्रम पूर्व पदोन्नति दी है।

12 लाख के इनामी को किया था ढेर

इसी तरह 18 दिसंबर को एक अन्य मुठभेड़ नक्सलियों से पुलिस की हुई। यह बालाघाट जिले के मलाजखंड के ग्राम हर्राटोला से किनारदा जाने वाले जंगल के रास्ते पर हुई। इस मुठभेड़ में हॉक फोर्स ने भारेमदेव डिवीजन के एसीएम रुपश उर्फ हुंगा को धराशाही कर दिया था। इस पर 12 लाख रुपए का इनाम था। इसमें मुठभेड़ में हॉक फोर्स के उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, विनय गोस्वामी सहित एक सहायक उपनिरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षकों को क्रम पूर्व पदोन्नति दी गई है।