
National Media Coordinator के रूप में प्रकाश बारोड़ को मिली जिम्मेदारी, संत सुरक्षा मिशन ने जारी किया नियुक्ति-पत्र!
Jaora : संत सुरक्षा मिशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय इच्छापूर्ति दर्शन महायात्रा 2026-2027 के सफल संचालन एवं राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से संगठन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के रूप में प्रकाश बारोड़ (जैन) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से उनका आधिकारिक परिचय-पत्र भी जारी कर दिया गया है।
परिचय पत्र के अनुसार प्रकाश बारोड़ आगामी 28 नवम्बर 26 से 30 जून 2027 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय इच्छापूर्ति दर्शन महायात्रा में देशभर में मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत रहेगा, संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक स्वामी राजेंद्र देव जी महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रकाश बारोड़ अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण से मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के रूप में उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से समन्वय स्थापित करना, प्रेस विज्ञप्तियों एवं समाचार कवरेज का संचालन करना, महायात्रा के संदेश का राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न संचार माध्यमों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा गया है।
संत सुरक्षा मिशन की यह राष्ट्रीय इच्छापूर्ति दर्शन महायात्रा 2026-2027 देशभर में “इच्छा से इच्छापूर्ति तक – मानव स्वयं जागरण यात्रा” के उद्देश्य को लेकर निकाली जाएगी। मिशन का लक्ष्य समाज में सत्य, साहस, सेवा और संस्कार की भावना को सुदृढ़ करते हुए आध्यात्मिक जागरूकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रकाश बारोड़ ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों, महायात्रा के संदेश एवं संत समाज की सेवा भावना को देश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर हैं!





