5G Services : देश के 13 शहरों में पहली अक्टूबर से 5G शुरू!

जानिए वो कौनसे 13 शहर हैं जिन्हें 5G के लिए चुना गया

988

5G Services : देश के 13 शहरों में पहली अक्टूबर से 5G शुरू!

 

New Delhi : एक अक्टूबर से देश में 5G सर्विस शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। कहा गया है कि PM नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत करेंगे। शुरुआत 13 प्रमुख शहरों से की जा रही है।

भारत के डिजिटल परिवर्तन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए प्रधानमंत्री भारत में 5G सेवाओं को शुरू कर रहे हैं। PM मोदी ने कहा था कि जल्द से जल्द 5G सर्विस को पेश किया जाएगा। ये भी जानकारी दी थी कि 4G स्पीड की तुलना में 5G की Speed 10 गुना तेज होगी।

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगस्त के आखिरी हफ्ते में 5G सर्विस की लॉन्चिग को लेकर इशारा दिया था। उन्होंने 25 अगस्त को कहा था कि 5G सर्विस को भारत में अक्टूबर तक लॉन्च किया जाएगा। 5G सर्विस को पेश करने के बाद देश के शहरों और कस्बों तक इसका विस्तार किया जाएगा।

देशभर में 3 साल में पहुंचेगी 

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि अगले दो से तीन सालों में 5G नेटवर्क सर्विस को पूरे देश में पहुंचा दिया जाएगा। ये भी कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस सर्विस को किफायती की कीमत पर दिया जा सके। 5G सर्विस के लिए इंडस्ट्री शहर और ग्रामीण इलाकों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

13 शहर जहां 5G शुरू होगी

दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, गांधीनगर, चंडीगढ़, हैदराबाद, चेन्नई, जामनगर को सबसे पहले 5G सेवा के लिए चुना गया है।