WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

World Record Created : ग्यारह दिवसीय अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज!

730

World Record Created : ग्यारह दिवसीय अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज!

Ratlam : शहर के त्रिवेणी तट स्थित मानस भवन में सेवावीर परिवार द्वारा 23 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित 11 दिवसीय अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ के अंतर्गत भक्ति, साधना एवं सामूहिक आस्था का अप्रतिम एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रकट हुआ। वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी मेंबर शैलेंद्र सिंह सिसोदिया ने मौजूद सभी सदस्यों को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया।

IMG 20260402 WA0235 scaled

शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि इस विराट एवं दिव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की सक्रिय एवं समर्पित सहभागिता से अनंत श्री हनुमान चालीसा पाठ संपन्न किए गए जो अपने आप में एक अद्वितीय, अभूतपूर्व एवं कीर्तिमान स्थापित करने वाली उपलब्धि है। यह महान आध्यात्मिक साधना न केवल अटूट श्रद्धा, अनुशासन एवं सामूहिक एकाग्रता का द्योतक है, अपितु सनातन धर्म की जीवंत परंपरा, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक उत्कर्ष का भी उज्ज्वल प्रतीक है। सेवावीर परिवार द्वारा संपन्न यह दिव्य अनुष्ठान अपनी विशालता, विशिष्टता एवं आध्यात्मिक गहनता के कारण विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने योग्य एक अनुपम, गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी उपलब्धि के रूप में प्रतिष्ठित होता हैं!

IMG 20260402 WA0232 scaled