6 Pub Employees Arrested : सीओडी पब के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, संचालक फरार!

पुलिस की कार्रवाई के दौरान यहां 250 युवक-युवतियां नशे में मदहोश मिले थे!

324

6 Pub Employees Arrested : सीओडी पब के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, संचालक फरार!

 

Indore : विजयनगर थाना क्षेत्र में संचालित सीओडी पब के छह कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पब का संचालक फरार चल रहा है। देर रात तक खुले रहने के कारण कलेक्टर के निर्देश पर यहां कार्रवाई की गई थी। पबों को खोलने-बंद करने का समय जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने तय कर रखा है, इसके बावजूद पब संचालक नियमों को ताक में रखकर संचालन कर रहे हैं।

पिछले दिनों कुछ पबों में मारपीट की घटना कारित हुई थी। घटना की पुनरावृत्ति रोकने कलेक्टर आशीष सिंह ने पब बंद करने का समय रात 11 बजे निर्धारित किया था। सीओडी पब पर रात तीन बजे तक खुला था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान यहां 250 युवक-युवतियां नशे में मदहोश मिले थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कर्मचारी और संचालक पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से कर्मचारी फरार चल रहे थे।

IMG 20240222 WA0091

 

मंगलवार रात पब के पास खड़े कर्मचारी अंकित पिता देवीलाल जायसवाल निवासी नंदानगर, वारिस पिता सुरेन्द्र दिवाकर, अतुल पिता अम्बाराम चौधरी, निलेश पिता बलराम चौधरी, राहुल पिता रामकुमार शाक्य, रवि पिता सतीशसिंह सभी निवासी मालवीय नगर, रामपाल पिता बाबूलाल यादव निवासी पांचू कुम्हार की चाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, पब संचालक अविनाश गौतम फरार है, जिसकी तलाश में टीम रवाना की गई है।